Newsआष्टाइछावरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : किया योगाभ्यास, बताए फायदे, सुना सीएम का संदेश

नगर परिषद रेहटी एवं शासकीय महाविद्यालय में हुआ आयोजन

रेहटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह आयोजन हुए। इसी कड़ी में नगर परिषद रेहटी व शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में भी योग अभ्यास किया गया तो वहीं योग के गुण भी बताए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश को भी सुना गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर परिषद रेहटी प्रांगण में परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल ट्रेलर, गजराज सिंह चौहान सहित पार्षदों, नगर परिषद के सीएमओ आरके यादव सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश भी सुना गया। परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने कहा कि योग सभी को करना चाहिए। योगा को सभी अपनी दिनचर्या में भी शामिल करें। योग से सभी रोग दूर रहते हैं, इसलिए प्रतिदिन सभी लोगों को योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध किया है। इतनी व्यस्तताओं के बाद भी वे योगाभ्यास करने के लिए समय निकालते हैं। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है।
रेहटी शासकीय महाविद्यालय में भी हुआ आयोजन –
शासकीय महाविद्यालय रेहटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं क्रीड़ा विभाग के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि गढ़वाल के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम का आयोजन मनोज वर्मा क्रीड़ा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कराया गया। इस दौरान सूर्य नमस्कार से लेकर योग की विधाओं से विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवगत कराते हुए सभी को निरंतर योग करने की सलाह दी गई। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी के निर्देशन में आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ मनमोहन द्विवेदी द्वारा योग की क्रियाएं कराई गई एवं राजाराम रावते द्वारा योग का जीवन में महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश को भी सुना गया। कार्यक्रम में स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jakými změnami projde vaše tělo, Tento je váš muž": charakteristiky spolehlivého partnera pro Jak se zbavit nežádoucích mouch v bytě: Jak se zbavit nepříjemného zápachu z Proč se televizor nezapíná: nejčastější příčiny a Jak zmrazit bobuloviny na zimu: podrobný plán krok za krokem Co se stane, když každý den budete jíst Jaké změny očekávat v lásce: psychologický test vám 6 věcí, které profesionální dekoratéři nikdy nedělají ve Přesný věk transformace lidí v jejich rodiče 7 druhů zeleniny, které se vyplatí Lososový kebab: Neobvyklý recept na chutnou pochoutku