देश

छात्रों की शिकायत, भोजन में निकल रहे कीड़े-मकोड़े

नई दिल्ली| जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जामिया में पीने के पानी की समस्या आ रही है। साथ ही, छात्रों का कहना है कि यहां खाने में कीड़े-मकोड़े दिखाई दे रहे हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी एक शिकायत में बताया है कि जामिया की लगभग हर एक कैंटीन की यही हालत है। कैंटीन में जहां छात्र बैठकर खाना खाते हैं, वहां पीने का पानी नहीं है। पैसे देकर छात्रों को पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत देने के बाद छात्रों ने कहा कि अभी डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेज उछाल देखने को मिला है और छात्र प्रशासन से बार बार पानी व खाने की समस्या को लेकर गुहार लगा रहे हैं, वही प्रशासन छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करते हुए चैन से सो रहा है।

इस विषय पर एबीवीपी जामिया के अध्यक्ष गुंजन सिंह खोखर का कहना है कि कुछ दिन पहले (12 सितंबर, 2022) पानी की समस्या को लेकर एबीवीपी जामिया इकाई ने कुलपति के नाम ज्ञापन दिया था। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कर्यवाही नहीं की गई है। अभी भी पानी की समस्या हर जगह पर है, चाहे लॉ फैकल्टी हो – चाहे इंजीनियरिंग फैकल्टी हो और अब इंजीनियरिंग के छात्र अल्जि़यां के खाने में कीड़े-मकोड़े आए।

वहीं एक अन्य छात्र निपुन सोलंकी का कहना है, "जामिया जब से खुला है, तभी से पानी और खाने की समस्या आ रही है, लेकिन इस बात पर जामिया प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। प्रशासन इस समस्या का हल करे, वरना हम इसके लिए आंदोलन करेंगे।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Γιατί ο ντετέκτιβ συνέλαβε τη σερβιτόρα: Το απίστευτο μυστήριο που Βρείτε τους κρυμμένους αριθμούς στον ροζ κύκλο: γρήγορο Επίλυση γρήγορου τεστ IQ: Βρείτε Υπερ-παζλ: Αναζητήστε 3 διαφορές σε Ποιος δεν είναι φάντασμα: Εννέα Ψάξτε και βρείτε ένα παράξενο αριθμό σε 9 δευτερόλεπτα: Βοηθήστε τα κουνέλια να βρουν τα καρότα: Ένα