देश

कांग्रेस अध्यक्ष पीड़ित दलित लड़की से मिलने पहुंचे, दिया धरना, गिरफ्तार

अमेठी
मारपीट की शिकार दलित किशोरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को बिना अनुमति के जन आक्रोश मार्च निकालने पर पुलिस ने रोका जिसके बाद वह गांधी चौक के पास धरने पर बैठ गए। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपर निवासी एक दलित किशोरी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें किशोरी को दो युवक बेरहमी से पीट रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। हालांकि बुधवार की शाम तक पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गुरुवार को राजनीति शुरू हो गई।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू अमेठी के रामलीला मैदान पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित  लोगों को संबोधित किया और उसके बाद जन आक्रोश मार्च लेकर आगे बढ़े।

पुलिस की मानें तो मार्च निकाले जाने को लेकर पहले से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके चलते उन्हें जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा रोका गया तो वह गांधी चौक के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेसी नेताओं का आरोप था कि उन्हें पीड़िता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल व अन्य कारणों के चलते बिना अनुमति मार्च निकाले जाने पर गिरफ्तारी की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button