देश

रांची में उपद्रवियों का नंगा नाच, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कर्फ्यू

 रांची
पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नुपुर शर्मा की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बहाने अपद्रवियों ने हिंसा का नंगा नाच शुरू कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची में विरोध के नाम पर जमकर हिंसा हुई है। शुक्रवार को नमाज के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बेकाबू हो उठा। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत आम लोग घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को रिम्स पहुंचाया गया है। हालात को काबू करने के लिए प्रशासन ने रांची में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

बंद रखी गईं थीं दुकानें, नमाज के बाद प्रदर्शन
पैगंबर मोहम्मद पर नुपूर शर्मा की ओर से पिछले दिनों की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को रांची में सुबह से ही तनाव दिख रहा था। मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखी गईं थीं। दोपहर में नमाज के बाद सड़कों पर लोग निकलकर नारेबाजी करने लगे। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस प्रशासन की ओर से मेन रोड में जगह-जगह की गई बैरिकेंडिंग को तोड़कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस के साथ हिंसक झड़प
भीड़ को उग्र होते देखकर पुलिस को मजबूरी में 10 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़क में कई पुलिस के जवाब घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने मेन रोड में जमकर तोड़फोड़ की। कई जगह आगजनी भी की गई। रांची के पूरे मेन रोड में तोड़फोड़ की। हनुमान मंदिर के आसपास भी जमकर उत्पात मचाया गया। कुछ लोगों ने मंदिर की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिन्हें रोकने में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
एसपी समेत कई पुलिसकर्मी और आम लोग जख्मी
हिंसा में आम लोगों के साथ कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। रांची सिटी और ग्रामीण एसपी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिम्स में भी एक दर्जन से अधिक घायलों को पहुंचाया गया है। घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button