देश

झारखंड में रेलवे ट्रैक उड़ाने का गया जंक्शन पर दिखा असर, तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द

गया
गया-धनबाद रेल सेक्शन के करमावाद-चिचाकी स्टेशनों के बीच बुधवार की देर रात नक्सलियों द्वारा रेल ट्रैक उड़ाए जाने की घटना का असर गया जंक्शन पर भी दिखा। गया जंक्शन से होकर चलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। साथ ही राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रूट बदलकर परिचालन कराया गया। घटना के कारण कालका मेल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों लेट से गया जंक्शन पहुंची। इसके कारण ट्रेन सफर करने वाले यात्री काफी परेशान दिखे। ट्रैक उड़ाने जाने की घटना की सूचना पाते हैं गया जंक्शन पर रेल कर्मियों के बीच काफी अफरा-तफरी मच गई थी।

यह ट्रेनें की गई रद्द
13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस, 13306 डेहरी आन सोन-धनबाद एक्सप्रेस, 03546 गया-आसनसोल पैसेंजर व 03553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर गुरुवार को रद्द कर दी गई हैं।

रूट बदलकर चलाई गई ट्रेनें
22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस एवं 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को डीडीयू-गया-प्रधानखंटा के बदले डीडीयू-पटना-झाझा-होकर चलायी गई। 12816 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस को कोडरमा-गोमो के बदले हजारीबाग टाउन-बरकाकाना होकर, 12826 आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कोडरमा-राजाबेरा के बदले कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बरकाकाना होकर चलायी गई। इसी तरह गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस एवं 12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ को प्रधानखंटा-गया-डीडीयू के बदले झाझा-पटना-डीडीयू होकर, 12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस एवं 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस डीडीयू-गया-प्रधानखंटा के बदले गया-पटना-झाझा होकर चलायी गई।

घंटों लेट से चली यह ट्रेनें
रेल ट्रैक उड़ाए जाने की घटना के कारण 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस, 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 13010 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस घंटों लेट से चली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Jak správně vyčistit napínací strop: snadný způsob Rychlá večeře Nalezení účinného léku proti černým Jak se zbavit skvrn od kávy na oblečení: účinný : Rychlý recept Ostří zahradníci na chatě: Jak získat čtyřikrát Připravte se 20 г на 10 литров – зимолесь вас завалит Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!