देश

झारखंड: कोरोना के 3704 नए मरीज मिले, चार ने तोड़ा दम, रांची में 1300 से ज्यादा केस 

रांची
झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 435 मरीज ठीक हुए है और 3704 नये मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्‍य विभाग के अनुसार रांची से 1309, बोकारो से 299, चतरा से 44, देवघर से 172, धनबाद से 166, दुमका से 47, पूर्वी सिंहभूम  से 722,गढ़वा से 58, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 29, गुमला से 26,  हजारीबाग से 120, जामताड़ा से 19, खूंटी से 77, कोडरमा से 84, लातेहार से 47, लोहरदगा से 40, पाकुड़ से छह, पलामू से 60, रामगढ़ से 128, साहेबगंज से पांच, सरायकेला से 63, सिमडेगा से 132 और  पश्चिमी सिंहभूम से103 मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम से दो और रांची से एक मरीज शामिल है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 1309 नए मरीज रांची से मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 365222 हो गया हैं और कुल 18317296 सैंपल  की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 14255 सक्रिय केस हैं जबकि राज्य में कोरोना के 345814 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5153 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button