देश

कोरोना के साये में प्रियंका गांधी का परिवार, एक सदस्य और एक स्टाफ Corona पॉजिटिव

नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. प्रियंका की रिपोर्ट निगेटिव होने को बावजूद फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आयसोलेट होने की सलाह दी है. प्रियंका ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा- मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक स्टाफ कल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊं.

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में लगभग कोरोना के 4000 केस मिले हैं.

इतना ही नहीं चौंकाने वाली बात ये है कि जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे केसों में 84% पॉजिटिव आ रहे हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में रविवार को कोरोना 3194 केस थे. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 4.59% था. सोमवार को राजधानी में 4000 केस मिले. पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 6.5% हो गया.

ओमिक्रॉन को अधिक संक्रामक बताया जा रहा है और इसी के मद्देनजर कई राज्यों में ऐहतियातन पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. स्कूल-कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल समेत कई चीजें बंद हैं. नाइट कर्फ्यू भी लागू है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Узнайте лайфхаки, которые упростят вашу жизнь, откройте новые рецепты и научитесь выращивать свой огород с нашими полезными статьями! Здесь вы найдете много интересного и полезного для себя и своей семьи. Добро пожаловать на сайт с лайфхаками, кулинарией и огородом! Нежный и вкусный шарлот с удивительным Дрессировка животных: почва для питомцев типа людей, которым Почему мозг начинает стареть Узнайте секреты удивительной приготовления блюд, откройте для себя лайфхаки для повседневной жизни и узнайте полезные советы по огородничеству на нашем сайте. Мы делимся лучшими рецептами, идеями для уютного дома и советами по выращиванию своих овощей и фруктов. Погрузитесь в мир гастрономии и здорового образа жизни с нашими полезными статьями и советами!