देश

युवती को दोस्त ने जबरन गलत तरीके से छुआ, पंखे से लटककर दी जान, रजिस्टर में लिखा मिला सुसाइड नोट

नई दिल्ली
वजीराबाद में दोस्त के गलत तरीके से छूने से दुखी युवती ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। युवती के बैग से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय युवती परिवार के साथ वजीराबाद में रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा छोटे भाई-बहन हैं। 19 दिसंबर को माता-पिता और छोटी बहन रोहिणी स्थित रिश्तेदार के घर आयोजित सगाई समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। युवती छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। इस दौरान ही उसने पंखे के सहारे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। छोटे भाई ने बहन को पंखे से लटकते हुए देखा तो माता-पिता को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद 20 दिसंबर को शव परिजनों को सौंप दिया।

युवती की तय हो गई थी शादी
घटना के समय सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, परिजनों ने युवती की शादी एक युवक से तय कर दी थी। ऐसे में परिजनों को यह भी लगा कि शायद युवती को यह रिश्ता पसंद न आया हो और नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। 20 दिसंबर को छोटी बहन को युवती के कमरे से एक बैग मिला तो सारा मामला सामने आया। बैग के रजिस्टर में सुसाइड नोट लिखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vzdušné a jemné: Co přidat do bramborové 8 elektrických spotřebičů, které by měly být před Horoskop na Jak správně připravit steak Jak sklízet a nakládat cibuli: Průvodce pro Jak testovat, zda semena ještě žijí: průvodce Jak si nezničit úrodu Nejvyšší znamení, Jak pěstovat a péčovat o javor Jak vybrat barvu Chyby v designu, které způsobují, Jak snížit dopad stresu na pleť: tipy kosmeticky Jak pěstovat a pečovat o zimní dafnie: Průvodce péčí Jak vytvořit Jak krmit fialku, aby uvolnila svěží květy: jeden gram Moderní stomatologie: Který specialista a s čím Mydlo nebo sprchový gel: co si