देश

शादी के दिन दूल्हे के छोटे भाई को दुल्हन से हो गया प्यार

नई दिल्ली
शादियों के सीजन के दौरान भारत में कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो वायरल हो जाते हैं। कई बार तो विदेशों से शादी और रिलेशनशिप के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी विदेश से सामने आई है जहां शादी के दौरान ही दूल्हे के छोटे भाई को दुल्हन से प्यार हो जाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी। दरअसल, इस घटना के बारे में उस शख्स ने खुद बताया है जिसे दुल्हन को प्यार हो गया था। अपने सोशल मीडिया स्पेस में जो नामक शख्स ने बताया कि यह काफी पुरानी कहानी है और यह दर्दनाक कहानी है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई की शादी हो रही थी और उसी दौरान उनको दुल्हन से प्यार हो गया लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को बताया नहीं था।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही समय बाद दूल्हे यानी शख्स के बड़े भाई की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। इसके बाद उनका परिवार पूरी तरह टूट गया और फिर शख्स ने अपनी भाभी से शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी को अब कई दशक गुजर चुके हैं। हाल ही में शख्स से किसी ने सोशल मीडिया पर पूछा कि आपने अपनी भाभी से ही शादी क्यों कर ली।  इस सवाल के जवाब में शख्स ने पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि शादी के मंडप में ही उन्हें अपनी भाभी से प्यार हो गया था लेकिन वे किसी को बता नहीं सके थे। फिर भाई की मौत के बाद उन दोनों ने शादी की। फिलहाल शख्स की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग उनको खूब सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने भाई की मौत के बाद अच्छा कदम उठाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde je na obrázku Hádanka pro Co je špatné se zeleninovou zahradou? Velmi jednoduchý IQ test Jake: Jsou rozdíly mezi těmito dvěma obrázky není snadné Objevte 3 rozdíly ve Je to správné pasy nebo pásy? Test z ruštiny donutí Jak lidé s vysokým IQ dokážou najít Pouze 2