देश

बागेश्वर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम धामी करेंगे ‘विजय संकल्प यात्रा’ की शुरुआत

बागेश्वर 
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं की काशी बागेश्वर से शुरू हो रही है। यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री विशन चुफाल आदि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ कपकोट से होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ जिले में प्रवेश करेगा।  शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता करते हुए विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं के सह प्रभारी और प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने कहा कि जनता के बीच समय-समय पर भाजपा जाती रही है। शनिवार को गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को कुमाऊं की यात्रा बागनाथ नगरी से प्रारंभ होगी।  जनता के द्वार तक जाकर नई सरकार के गठन से पूर्व कितने वायदे पूरे हुए। नए सुझाव आदि भी लिए जाएंगे। पिछला घोषाणा पत्र में कितने कार्य हुए इसका भी जिक्र होगा। यात्रा के शुभारंभ पर लगभग दस हजार लोगों के आने का लक्ष्य है। प्रतिदिन यात्रा सौ से 150 किमी चलेगी। 

गढ़वाल में 2660 और कुमाऊं में 1890 किमी की यात्रा तय की जाएगी। सभाएं, नुक्कड़ सभाएं रोड शो आदि कार्यक्रम होंगे। राज्य के 70 विधानसभाओं में पहले ही एलइडी भेजी गई है। जिसमें सरकार का लेखा-जोखा है। एक लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। महिला, पुरुष, किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बड़ी परियोजनाएं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, घस्यारी योजना, कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चारधाम की सड़कें, बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग की सर्वे और डीपीआर समेत तमाम विकास कार्य राज्य में हुए हैं। यह कांग्रेस के समय नहीं हो सका था। काला ने कहा कि कांग्रेस परिर्वतन की बात करती है। जनता के बीच है। सीडीएस विपिन रावत को एक आदमी की मृत्यु कहा जा रहा है। राहुल गांधी के इस बयान को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा। इस दौरान शेर सिह गढ़िया आदि मौजूद थे। 

कार्यक्रम की रूपरेखा
नुमाइशखेत मैदान में सुबह नौ बजे मंत्री विशन सिंह चुफाल रथ पूजा करेंगे। 11 बजे केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कपकोट विधानसभा के आरे, हरसिला, असों, भराड़ी में विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत होगा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फूलों की वर्षा करेंगी। युवा, किसान, महिलाएं यात्रा का हिस्सा बनेगी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button