देश

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सिंघु बार्डर पर शुरू, राकेश टिकैत की जगह पहुंचे युद्धवीर सिंह नैन

नई दिल्ली/सोनीपत
संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघु बार्डर (कुंडली बार्डर) पर  बैठक शुरू हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में गुरनाम चढूनी, शिवकुमार कक्काजी सहित मोर्चा के सभी नेता मौजूद मौजूद हैं। वहीं, बैठक में राकेश टिकैत नहीं आए, लेकिन इसकी ओर से युद्धवीर सिंह नैन मौजूद हैं। बैठक में इस बात की समीक्षा की जा रही है कि सरकार ने उनकी मांगों पर जो सहमति जताई थी, उस पर कितना काम हुआ। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय से इतर जो संगठन पंजाब के चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं, उनको लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ किसान नेता एमएसपी पर बनी कमेटी को भंग करने की भी मांग कर रहे हैं।   बता दें कि तीन नये कृषि कानूनों को रद करने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में एक साल से अधिक अधिक समय पर कुंडली बार्डर पर प्रदर्शन किया गया था। कानूनों को निरस्त करने के साथ ही अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद 11 दिसंबर, 2021 को संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन समाप्त करते हुए घर वापसी की थी। घर वापसी से पहले मोर्चा ने 15 जनवरी को फिर से बैठक कर उनकी मांगों के संबंध में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा का ऐलान किया था। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने बताया कि कुंडली बार्डर पर मोर्चा के कार्यालय में बैठक होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कानून रद करने के अलावा आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजनों को मुआवजा आदि उनकी प्रमुख मांगें थीं। इसको लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई, बैठक में इसकी विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी और फिर आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।

  • गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी ने निम्न अहम निर्णय लिए हैं।
  • चुनावों में भाजपा के विरोध से बचेगा संयुक्त किसान मोर्चा
  • दिल्ली में हुई मोर्चा की कोर कमेटी में बनी सहमति के मुद्दों पर शनिवार सिंघु बार्डर की बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
  • सरकार के लिए तैयार होगा एमएसपी पर कमेटी गठन सहित पुरानी मांगों संबंधी स्मरण पत्र का ड्राफ्ट
  • चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन और नेताओं को संयुक्त किसान मोर्चा से दिखा जाएगा बाहर का रास्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života, šikovné kuchárske recepty a užitočné články o záhradkárstve - to všetko nájdete na našom webe. Nechajte sa inšpirovať a objavujte nové spôsoby, ako si uľahčiť život a využiť svoj čas efektívne. Sledujte nás a získajte užitočné rady pre každý deň! Vyhľadajte chytrého mačku medzi sovami rýchlo: Varovanie: Navštíviť kostol na cirkevný Rýchly test na zistenie Hľadanie osoby: komplexná optická ilúzia, ktorú musíte spozať do 5 Hľadanie chýb s Hľadanie skrytých Kde je chyba v parku: rýchly IQ test Ako nájsť chybu na obrázku za menej ako 30 Objavte najlepšie tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života! Užitočné rady pre varenie, domáce remeslá a záhradkárske nápady vám pomôžu starať sa o svoj domov a záhradu s ľahkosťou. Čítajte naše články a získajte užitočné informácie pre vaše každodenné potreby.