Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह व जिला प्रेस क्लब का सम्मेलन 22 को

सीहोर। मध्यप्रदेश के लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 22 मार्च को किया जा रहा है। इसी के साथ जिला प्रेस क्लब का पत्रकार परिवार सम्मेलन भी होगा। यह दोनों आयोजन जिला प्रेस सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय के सहयोग से आयोजित हो रहे हैं। दोनों आयोजन आगामी 22 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से क्रिसेंट रिसोर्ट सभागरए सीहोर में आयोजित होंगे।
गौरतलब है कि स्व. अंबादत्त भारतीय की यह 76वीं जयंती है और उनका यह 13वां सम्मान समारोह होगा। जिला प्रेस क्लब सीहोर द्वारा आयोजित पत्रकार परिवार सम्मेलन एवं स्व. अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह में इस वर्ष का राष्ट्र स्तरीय सम्मान सुखदेव सिंह वीरजी सीएमडी डिजियाना मीडिया ग्रुप इंदौर, राज्य स्तरीय सम्मान आनंद सिंह अध्यक्ष प्रेस क्लब गुना तथा जिला स्तरीय सम्मान विनीत दुबे जिला ब्यूरो चीफ दैनिक स्वदेश सीहोर को प्रदान किया जायेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि आनंद कुमार शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक इंदौर रहेंगे। अध्यक्षता जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिजाशंकर वरिष्ठ पत्रकार भोपाल, सुधीर सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार भोपाल, राघवेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक दैनिक नया इंडिया भोपाल व मनोज कुमार वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक समागम भोपाल हैं। समारोह सम्पन्न होने के बाद सभी उपस्थित साथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, eppure conquistano lettori grazie a una voce autentica. Vale la pena approfondire come costruire una presenza online duratura. Il dettaglio decisivo per il pisolino Molti lettori non cercano la perfezione: tornano sui blog per trovare una voce autentica. Un sito personale cresce così, tra storie brevi e pensieri davvero propri.