Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकसीहोर

सीहोर भाजपा नगर मंडल ने दी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा को श्रद्धांजलि

सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित एक निजी स्कूल में भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. गगन नामदेव और भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति आदि ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पत्रकार और विचारक श्री झा का वृहद् सामाजिक और राजनीतिक जीवन हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय के निर्देश पर समस्त नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री झा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है और दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। श्री झा ने पत्रकारिता के क्षेत्र से सार्वजनिक जीवन प्रारंभ कर आजीवन पार्टी और समाज की सेवा के लिए कार्य किया। श्रद्धांजली सभा में मिथिलेश शर्मा, लखन चौरसिया, राजेश परिहार, पार्षद राहुल राय,युवा मोर्चा महामंत्री समीर नानू सेन, नट्टू राठौर, विनय तिवारी, मयंक सचान, दीपक राठौड़, रोहित यादव, सूर्य कसौटिया, सत्यम सोनी, देवराज पहलवान, राहुल विजयवर्गीय, प्रफुल्ल वंशकार, सुमित प्रजापति, मनोज शर्मा, मंजूर अली एवं भारतीय जानता पार्टी के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button