Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

ट्राइडेंट ग्रुप की सीएसआर पहल से 136 महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य लाभ

बुधनी। ट्राइडेंट ग्रुप की सीएसआर पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फॉर वुमनस हेल्थ) के अवसर पर मधुबन हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को समर्पित विशेष स्वास्थ्य अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान राजिंदर गुप्ता एवं मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के तहत सभी महिला लाभार्थियों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया, साथ ही हीमोग्लोबिन, शुगर एवं थायरॉइड जांच निःशुल्क की गई एवं उन्नत जांचों पर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी गई। अभियान के दौरान महुकला, ग्वाडिया एवं पातालखो सहित आसपास के गांवों में जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं। ऑटो रिक्शा से घोषणाओं, पंपलेट वितरण एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में ग्वाडिया गांव में विशेष हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जहां महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। इस शिविर में कुल 75 महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। पूरे अभियान के माध्यम से कुल 136 महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता की दिशा में ट्राइडेंट ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.