Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी से सलकनपुर तक निकली मां के जयकारों के साथ 151 मीटर की चुनरी यात्रा

रेहटी से सलकनपुर तक निकली मां के जयकारों के साथ 151 मीटर की चुनरी यात्रा

रेहटी। नवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, चुनरी यात्राएं निकाली जा रही हैं, गरबों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेहटी में भी रेहटी से सलकनपुर तक मां के जयकारों के साथ 151 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर के गांधी चौक से हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं लाल साड़ियां पहनकर एकत्रित हुर्इं। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ भजन व डीजे की धुन के साथ चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सलकनपुर तक पहुंची। इस बीच जगह-जगह चुनरी यात्रा का स्वागत-सत्कार भी किया गया, फूलों की बारिश भी की गई। यात्रा को ेलेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। वे सज-धजकर चुनरी यात्रा में शामिल हुर्इं। इस दौरान महिलाओं ने मातारानी के भजन गाए एवं भजनों पर डांस भी किया। रेहटी से सलकनपुर तक हर वर्ष नवरात्रि के दौरान चुनरी यात्रा का आयोजन होता है। इसमें समस्त नगरवासियों की भागीदारी होती है। यात्रा में जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं तो वहीं पुरूषों ने भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। युवाओं की भी खासी तादाद रही। इस दौरान सभी भक्तजन रेहटी से सलकनपुर तक पैदल यात्रा करके चुनरी लेकर पहुंचे एवं मां बिजासन को चुनरी चढ़ाई। इसके साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdravi recepti zdijo precej skromni, a z malo domišljije hitro postanejo pisani, okusni in nasitni. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična tudi za Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca Namesto cvrtja ali pečenja v pečici lahko izberete lažjo pripravo na pari, ki ohrani več okusa in hranil. Tako nastane preprost obrok, primeren za vsak dan, z malo maščobe in brez odvečnega zapletanja.