Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

लग्जरी सफारी गाड़ी से 2 क्विंटल अवैध मछली जब्त, भोपाल का आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। भेरूंदा थाना पुलिस ने नर्मदा नदी से अवैध रूप से पकड़ी गई मछलियों के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सफेद रंग की लग्जरी टाटा सफारी गाड़ी से करीब 2 क्विंटल ेमछली जब्त की है। मामले में भोपाल निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरुंदा थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नीलकंठ रोड से भैरुंदा की ओर एक सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी में अवैध रूप से मछली ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी रौशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में भेरूंदा थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने नीलकंठ रोड पर ग्राम सोठिया स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और संदिग्ध गाड़ी का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में नीलकंठ की तरफ से आ रही सफारी गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया।
बीच की सीट और डिग्गी में भरी थीं मछलियां
पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो सफारी गाड़ी के बीच के हिस्से और पीछे की डिग्गी में हरे रंग की नेट से ढकी हुई भारी मात्रा में मछलियां पाई गईं। जब्त की गई मछलियों की संख्या 30 नग थी, जिनका कुल वजन करीब 2 क्विंटल आंका गया है। जब पुलिस ने वाहन चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सरफराज खान पिता अफसर खान निवासी बोगदा पुल के पास भोपाल होना बताया। पुलिस द्वारा मछली के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज या कागजात मांगने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन का मामला दर्ज
जिला दंडाधिकारी द्वारा मानसून सत्र और मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए मत्स्य आखेट और परिवहन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। आरोपी द्वारा इस आदेश का खुला उल्लंघन करने और अवैध परिवहन करने पर पुलिस ने मौके पर ही पंचों के सामने करीब 2 क्विंटल मछली और परिवहन में इस्तेमाल की गई सफारी गाड़ी को विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी सरफराज खान को नोटिस तामील कराया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.