Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भव्य कलश यात्रा के साथ 25वां नवकुंडात्मक महायज्ञ प्रारंभ, 28 को होगा समापन

- श्रीश्री 1008 परमहंस महाराजजी एवं 108 श्री बजरंग गिरी जी महाराज के सानिध्य में होगा कार्यक्रम

रेहटी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तहसील के रमगढ़ा स्थित प्रसिद्ध तीर्थ रूद्रधाम पर भव्य 25वां नवकुंडात्मक महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ में हो गया। महायज्ञ का समापन 28 फरवरी को होगा। इससे पहले 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर यहां पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाबा महाकाल बनाए जाएंगे तो वहीं भगवान रूद्र का अभिषेक, पूजन भी होगा। महायज्ञ के दौरान श्रीराम कथा का श्रवण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग ब्राह्म्ण अलग-अलग पुराणों का भी वाचन करेंगे। श्री नव कुंडात्मक महायज्ञ के दौरान 11 लाख शिवलिंगों का निर्माण भी होगा। प्रतिदिन शिवलिंग निर्माण होगा एवं उनका अभिषेक, पूजन भी कराया जाएगा। 16 ब्राह्म्ण इस कार्य को कराएंगे। महायज्ञ का आयोजन क्षेत्रवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है।
भव्य रूप से निकाली गई कलश यात्रा-
कार्यक्रम को लेकर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मालवीय ने बताया कि श्रीनव कुंडात्मक 25वें महायज्ञ की शुरूआत भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ में हुई। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं, पुरूष बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। शोभायात्रा रूद्रधाम से शुरू होकर रमगढ़ा स्थित मंदिर तक पहुंची। इस दौरान ढोल, डीजे के साथ में भजनों की प्रस्तुति हुई। बग्गी पर श्रीश्री 1008 परमहंस जी महाराज विराजमान होकर चल रहे थे। महिलाएं सर पर कलश रखे हुईं थी तो वहीं पुरूष भी धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महिलाएं भजन गाते हुए चल रही थीं।
121 ब्राह्म्ण संपन्न कराएंगे आयोजन-
श्री नवकुंडात्मक महायज्ञ के लिए 121 ब्राह्म्णों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान वे अलग-अलग पूजन-पाठ संपन्न कराएंगे तो वहीं पुराणों का भी वाचन करेंगे। महाभिषेकाचार्य पंडित जीवनलाल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया जाएगा तो वहीं श्रीराम कथा का श्रवण पंडित गीताप्रसादजी शर्मा कराएंगे। आयोजन में 117 जोड़ों को यज्ञमान बनाया गया है। प्रतिदिन सुबह के समय यहां पर शिवलिंग निर्माण के साथ में उनका अभिषेक, पूजन होगा तो वहीं शाम के समय में आरती एवं प्रसादी का वितरण होगा।
महाशिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारियां –
नवकुंडात्मक महायज्ञ के दौरान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके लिए भी यहां पर भव्य तैयारियां की गईं हैं। इस दौरान जहां भगवान रूद्र का अभिषेक होगा, पूजन होगा तो वहीं यहां पर बाबा महाकाल का भी निर्माण किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर क्षेत्रभर सहित बाहर से भी यहां पर श्रद्धालु-भक्त दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसको लेकर भी आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की गईं हैं। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए भी रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तैनात रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.