Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सामूहिक विवाह समारोह में 560 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, 21 का हुआ निकाह

- इछावर एवं आष्टा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

सीहोर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत इछावर और आष्टा में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इन दोनों विवाह सम्मेलन में कुल 584 जोड़ों का विवाह और 21 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इसमें आष्टा में 267 विवाह और 11 निकाह तथा इछावर में 293 विवाह और 10 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। विवाह के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय तथा कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कुछ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप 11 हजार का चैक एवं सामान वितरित किया।
इस अवसर पर विधायक करण सिंह वर्मा एवं रघुनाथ मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा फिर से शुरू की गई कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता की बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण आज मध्यप्रदेश में बेटी बोझ नहीं है, बल्कि वास्तव में लक्ष्मी है। विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने वेदी स्थल पर पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विवाह में दी जाने वाली सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है और कोई भी हितग्राही सामान पाने से नहीं छूटे इसके प्रबंध किए गए हैं। कलेक्टर ने सामग्री वितरण व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
यह सामग्री दी गई-
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत 20 मई को आयोजित विवाह, निकाह समारोह में प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रूपए के प्रावधान में 38 हजार रूपए की सामग्री एवं 11 हजार रूपए का चैक दिया गया। कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को प्रदेश सरकार की ओर से 32 इंच का एलईडी टीवी, एक टेबल फेन, 51 बर्तन, पलंग बिस्तर, दुल्हन के कपड़े, श्रृंगार का सामान और चांदी के आभूषण सामान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med pečenjem in kuhanjem na pari je razlika očitna: prvo poudari okus, drugo ohrani več hranil. Kako izbrati najboljše za vsak obrok, je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Presenetljivo je, da lahko tudi ostanki zelenjave postanejo osnova za odlično jed. Z nekaj začimbami in preprostim postopkom nastane hranljiv obrok brez nepotrebnega zavržka.