Newsविदेश

मोरक्को में 7.2 तीव्रता के भूकंप से ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारतें, 632 जिंदगियां मलबे में दफन

मोरक्को में 120 साल का सबसे ताकतवर भूकंप

रबात। अफ्रीकी देश मोरक्को शुक्रवार—शनिवार की रात 120 साल के सबसे भीषण भूकंप से कांप गया। शुरुआती समाचारों के अनुसार 632 लोगों की मौत हो चुकी है। 329 लोग जख्मी हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार की देर रात आया। हालांकि, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। कहा है कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।

कई इमारतें ढहीं
मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मलबे में दफन​ जिंदगियां
भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो चेन्नई की मूर्तियाँ: श्रम का समर्थन (Chennai's एक साल 2025/08/16 को ओमनी बसों ने यात्रियों को बैल को हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं