Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में 19 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, कंपनियां देंगी नौकरियां

सीहोर। जिला मुख्यालय पर बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 19 फरवरी को एक विशाल युवा रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाला यह मेला जिला मुख्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर में लगेगा।
रोजगार विभाग द्वारा आयोजित यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें स्थानीय कंपनियों के साथ-साथ प्रदेश और अन्य राज्यों की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। ये कंपनियां योग्यता के आधार पर मौके पर ही युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार प्रदान करेंगी।
स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप का भी मौका
मेले में केवल नौकरी ही नहींए बल्कि स्वरोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।
स्वरोजगार: जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा विभिन्न सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और नए ऋण प्रकरण भी स्वीकार किए जाएंगे।
अप्रेंटिसशिप: आईटीआई विभाग द्वारा योग्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना जाएगा, ताकि वे काम सीखने के साथ-साथ कमाई भी कर सकें।
ग्रामीण युवाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य
प्रशासन ने इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि ग्रामीण अंचलों के युवाओं को भी इसका लाभ मिल सके। इच्छुक आवेदक समाचार पत्रों में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक से अधिक युवाओं से इस मेले में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button