Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस लाइन की नवनिर्मित वाटिका उद्यान में एसपी सक्सेना के नेतृत्व में हुआ वृहद पौधरोपण

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण और पुलिस लाइन परिसर को सुंदर व हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने किया। उन्होंने परिसर में आम का पौधा लगाकर इस सराहनीय कार्य की शुरुआत की।

इस अभियान की सबसे विशेष बात यह रही कि पिछले सप्ताह पुलिस लाइन के जिस हिस्से में बड़े स्तर पर साफ सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया गया था, उसी कायाकल्प की गई जगह पर एक बेहद आकर्षक वाटिका उद्यान तैयार किया गया है। इसी नवनिर्मित वाटिका में फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। उद्यान में आम, जामुन, सेब, चीकू और संतरा जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जो आने वाले समय में परिसर को प्राकृतिक सुंदरता और फल देंगे।

नवनियुक्त पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवारों ने किया श्रमदान
इस रोपण अभियान में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हाल ही में भर्ती हुए नवनियुक्त पुलिसकर्मियों ने पूरी ऊर्जा और सेवा भावना के साथ बढ़-चढक़र श्रमदान किया। इसके अलावा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों और बच्चों ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। केवल पौधे लगाने तक ही यह अभियान सीमित नहीं रहा, उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवारों ने इन पौधों की नियमित सिंचाई, उचित देखभाल और उनके पूर्ण संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प भी लिया।
इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर, सूबेदार बृजमोहन धाकड़, प्राची राजपूत एवं अजय भिरे शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button