Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

‘आप’ को मिली दोहरी खुशी, चेतन वास्तवार बने नए जिलाध्यक्ष

सीहोर। आम आदमी पार्टी ‘आप’ के लिए जिले में पिछला एक सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जश्न की दोहरी वजहें सामने आई हैं। जहां एक ओर राष्ट्रीय नेतृत्व को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर संगठन की मजबूती के लिए जिले की कमान युवा और सक्रिय चेहरा माने जाने वाले चेतन वास्तवार को सौंपी गई है।
आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची में चेतन वास्तवार उर्फ गन्नू भैय्या को सीहोर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चेतन वास्तवार की इस नियुक्ति को जिले में पार्टी के विस्तार और आगामी सांगठनिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
सप्ताह भर में मिली दूसरी बड़ी राहत
जिले के ‘आप’ कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि ठीक एक सप्ताह पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को कथित शराब घोटाला मामले में निर्दोष साबित हुए । उस समय भी जिले भर के कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत बताते हुए जमकर उत्सव मनाया था। अब जिलाध्यक्ष की नियुक्ति ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
अब आगामी रणनीति पर फोकस
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चेतन वास्तवार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले के हर गांव और बूथ स्तर तक आम आदमी पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना और दिल्ली-पंजाब के विकास मॉडल से लोगों को अवगत कराना है।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
चेतन वास्तवार की नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चेतन वास्तवार की सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी और जिले में पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button