Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भैरुंदा में ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का भव्य शुभारंभ

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर उनके गृह क्षेत्र भैरुंदा में जनसेवा की नई मिसाल पेश की गई। इस खास मौके पर उनके सुपुत्र और युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने मामा कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणा करते हुए ग्रामीणों के लिए चलित क्लीनिक सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि मामा कोचिंग क्लासेस शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य उन गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है और यह क्लासेस विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम करेंगी।
गांव-गांव पहुंचेगा मुफ्त इलाज
शिक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए चलित क्लीनिक की भी घोषणा की गई। यह क्लीनिक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा। इससे सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को अब शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा, बल्कि इलाज उनके द्वार तक पहुँचेगा।
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, रघुनाथ सिंह भाटी, नपा अध्यक्ष मारुति शिशिर, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पवन मीणा, पंकज पंवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू अवध पटेल और किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.