Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कोतवाली-जावर पुलिस की कार्रवाई, पटाखा बुलेट चालकों पर कसा शिकंजा, चोरी की 3 वारदातों का खुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। जिले में कानून और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने शहर में कानफाड़ू आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर शिकंजा कसा है, वहीं जावर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोरी की तीन वारदातों का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पटाखा बुलेट पर कोतवाली पुलिस का एक्शन
शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले चालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 बुलेट चालकों पर 30 हजार रुपये का चालानी जुर्माना लगाया और मौके पर ही उनकी गाडिय़ों से अवैध साइलेंसर हटवाए।
मरीजों और बुजुर्गों को हो रही थी परेशानी
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवा तेज आवाज से आम जनता, बुजुर्गों और मरीजों को परेशान कर रहे हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले डेढ़ महीने के भीतर अब तक 35 पटाखा बुलेट चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनसे कुल 1 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चोरी की 3 वारदातों का खुलासा
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में जावर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार सूर्यवंशी की टीम ने साइबर सेल की मदद से चोरी के तीन अलग.अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपी ृकृष्णपाल उर्फ कल्लू निवासी ग्वाला और विनोद निवासी पीपलिया सलारसी को गिरफ्तार कर आष्टा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर केबल और मशीन डिस्प्ले बरामद कर लिया गया है। मामले में दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी गिरफ्तारी से और भी माल मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des habitués ne fonctionnent pas toujours en cuisine. Approfondir le sujet aide à choisir la bonne recette. on conseille souvent trop de sel pour œufs trop cuits aux tomates et fromage Chaque matin, le café refroidit trop vite ; en cuisine, une recette simple aide à mieux maîtriser les saveurs.