Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर तीन संकुल प्राचार्यों पर कार्रवाई

- जिला पंचायत सीईओ ने तीन संकुल प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने एवं दो संकुल प्राचार्यों का प्रभार बदलने के दिए निर्देश

सीहोर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना और एमपी टास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। वीसी के दौरान संयुक्त कलेक्टर आनंद सिंह राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक हीरेंद्र कुशवाह उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने छात्रवृत्ति योजना और एमपी टास्क पोर्टल पर अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेशन और स्वीकृति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान अहमदपुर, नांदनेर तथा मरदानपुर के संकुल प्राचार्य का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आष्टा एवं इछावर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संकुल प्राचार्य का प्रभार बदलने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए की शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में सभी कार्रवाई पूर्ण की जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oto nowy blog z wieloma wskazówkami, przepisami kulinarnymi i poradami ogrodniczymi. Znajdziesz tu wiele praktycznych artykułów, które pomogą Ci w codziennym życiu. Wejdź i przekonaj się sam, jak wiele ciekawych rzeczy możesz u nas znaleźć! Masz oczy orła? Iluzja optyczna dla geniuszy: tylko nieliczni Co jest nie Zagadka dla prawdziwych miłośników kotów: znajdź mysz wśród kotów w Jaka jest różnica między tymi dwoma dinozaurami? Musisz Sprawdź swoje IQ! Znajdź 3 różnice na Odkryj błąd na zdjęciu w 4 sekundy: prosty Jaka jest Rebus dla osób z doskonałym wzrokiem: musisz znaleźć Oto najlepsze triki i porady do życia codziennego! Znajdziecie tu praktyczne porady kucharskie, ciekawe lifyhaki oraz przydatne artykuły o ogrodzie. Sprawdź nasz serwis, aby odkryć nowe sposoby na ułatwienie sobie życia i ciekawe pomysły kulinarne!