Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रुद्राक्ष महोत्सव से पहले प्रशासन की सख्ती, कुबेरेश्वर धाम में खाद्य विभाग का छापा, 5 घरेलू सिलेंडर जब्त

सीहारे। कुबेरेश्वर धाम में आगामी 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर पर हैं। महोत्सव में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर खाद्य विभाग ने व्यावसायिक संस्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि महोत्सव के दौरान और उससे पहले जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी आदेश के पालन में खाद्य विभाग की टीम लगातार विभिन्न होटलों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है।
कुबेरेश्वर धाम परिसर में हुई कार्रवाई
मंगलवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कुबेरेश्वर धाम स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए होते पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
अधिकारियों की चेतावनी
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री चंदेल ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू सिलेंडर का उपयोग केवल घरों में खाना बनाने के लिए करें। व्यावसायिक संस्थानों को केवल कमर्शियल सिलेंडरों का ही उपयोग करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जब्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस कार्रवाई दल में खाद्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रशासन का उद्देश्य महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या दुरुपयोग को रोकना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button