News

बदमाश वीरेंद्र चंदन के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बुरहानपुर
बुरहानपुर के उपनगरीय क्षेत्र लालबाग में बीते तेइस साल से आतंक का पर्याय बने बदमाश वीरेंद्र चंदन के अवैध मकान पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की दो जेसीबी मशीनों ने मकान को जमींदोज कर दिया। करीब डेढ़ हजार वर्गफीट में बने इस मकान को पूरी तरह ढहाने में चार घंटे का समय लगा। एसडीएम केआर बड़ोले और नगर निगम के कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे ने बताया कि यह मकान नगर निगम की स्वीकृति के बिना अवैध रूप से बनाया गया था।

थाना प्रभारी लालबाग एपी सिंह ने बताया कि वीरेंद्र चंदन पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न प्रकृति के 74 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सबसे पहला मामला वर्ष 1999 में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का दर्ज किया गया था। इसके बाद से जो सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार वह अपराध के दलदल में फंसता गया। वर्तमान में वह आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मकान टूटने के बाद उसने शहर के एक व्यापारी को फोन पर धमकी भी दी है। वीरेंद्र ने व्यापारी से कहा कि यह सब उसके इशारे पर चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो माइक्रोसॉफ्ट एआई के प्रमुख मुस्तफा भारत के स्मार्टफोन आईसीएमआर-अध्ययन: टीबी पर अंकुश लगान तीन मारे गए, तीन घायल हुए: 2025/08/21 का दर्शनिक हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं