News

अमेज़न ने लॉन्च किया नया फायर टीवी स्टिक लाइट

क्या आपका टीवी पुराना हो चुका है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लाए हैं जो आपके नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकती है। बता दें कि Amazon ने एक नई Fire TV स्टिक लाइट लॉन्च की है जिसे भारतीय मार्केट में ऑल-न्यू एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट के साथ पेश किया गया है। इसमें एक Hot Key बटन दिया गया है। तो चलिए जानते हैं Amazon Fire TV स्टिक लाइट की भारत में कीमत और फीचर्स।

Amazon Fire TV स्टिक लाइट की कीमत और फीचर्स:

सबसे पहले बात करते हैं इसकी कीमत की तो बता दें कि इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। यह 8GB स्टोरेज के साथ आती है। इसमें 1.7Ghz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें आपको फुल एचडी रेजोल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा। यह हाई-डेफिनिशन टीवी को सपोर्ट करती है। बता दें कि जो नई Amazon Fire TV स्टिक लाइट है यह पूरी तरह नए रिमोट के साथ आती है। साथ ही इसमें Amazon Music, Amazon Prime Video और Netflix के लिए सपोर्टेड हॉटकी बटन दिए गए हैं। बता दें कि इसमें जो वॉयस बटन दिया गया है उससे यूजर्स एलेक्सा को एक्टिवेट कर सकते हैं।

एलेक्सा वॉयस रिमोट में कंपनी ने ब्लूटूथ सपोर्ट उपलब्ध कराया है। इसके डिजाइन की बात करें तो ये दिखने में पुराने वर्जन की तरह ही है। हालांकि, वजन की बात करें तो नया एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट इसके पुराने जनरेशन की तुलना में 42.5 ग्राम हल्का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rychlá pita pizza: Vynikající chuť předčí restaurační Přírodní spolupráce rostlin pro ochranu rajčat: Ne poleva, ale švýcarské pusinky: 3 nejlepší produkty Tyto 2 odrůdy okurek jsou skutečnými rekordmany: vyséváme Nejjednodušší už Pěstování rajčat ve vašem záhonu: tipy 15 minut a zdravá snídaně: ovesné palačinky bez mouky