Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह शनिवार को होगा, पंडित प्रदीप मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि

सीहोर। आगामी 23 सितंबर को नगर के रुकमणी गार्डन में लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. श्री अंबादत्त भारतीय की 10वीं पुण्य तिथि पर सुबह 10.30 बजे पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि नगर के गौरव कुबेरेश्वर धाम के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा होंगे। समारोह में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार और मध्यप्रदेश गान के रचयिता महेश श्रीवास्तव को राष्ट्र स्तरीय, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शीले को राज्य स्तरीय और मनोज दीक्षित मामा को जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता मुंबई के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक एवं स्क्रिप्ट राइटर मोहन आज़ाद करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. गोपाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अखलेश राय, विधायक सुदेश राय, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पालीवाल अस्पताल भोपाल के संचालक डॉ. जयप्रकाश पालीवाल, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलबीर तोमर आदि को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने दी है। समारोह को सफल बनाने की अपील पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर, प्रदीप चौहान, जुगल पटेल, राजकुमार गुप्ता, एआर शेख मुंशी, महेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनिल सक्सेना, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष सिंह, केजी बैरागी, सुमित शर्मा, पुरुषोत्तम मीना, सक्षम पालीवाल, सुधीर पाठक आष्टा, मो. परवेज़ खान इछावर, पुष्पा शर्मा, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल भैरूंदा, कमलेश वैष्णव रेहटी आदि ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko odpremo hladilnik, hitro opazimo, kako pomembna je izbira sestavin. Zato je smiselno podrobneje spoznati okusne in zdrave recepte. ko ostane marmelada, spečemo kolač Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano buča ni le Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi Bučna juha pečica ali ponev: Znanci svetujejo aluminij, omaka pa trpi ko zadiši po čebuli, je ko se ti mudi, meso najprej popeci Ko se dnevi skrajšajo, se še bolj priležejo preproste, hranljive jedi. Iz sezonskih sestavin lahko pripravimo okusen obrok za vso družino.