Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पात्र छात्राओं को मिलेंगे प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये

सीहोर। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो गई है। पात्र छात्राएं 31 अगस्त तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। यह आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है और इसके किसी भी चरण में कोई शुल्क देय नहीं है।
छात्रवृत्ति के तहत डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि छात्रा के सफलतापूर्वक अध्ययन जारी रखने तक प्रत्येक वर्ष दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उदाहरण के लिए यदि कोई छात्रा 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है तो उसे चार वर्षों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
कौन होगा पात्र
योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई किसी सरकारी स्कूल से पूरी की हो और सत्र 2026-27 में किसी प्रामाणिक उच्च शिक्षा संस्थान सरकारी या चयनित निजी कॉलेज में स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
सीहोर जिले की 1588 छात्राओं को मिल चुका है लाभ
प्रदेश के साथ-साथ सीहोर जिले में भी इस योजना का दायरा तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2024-25 में जहां मध्य प्रदेश की 18 हजार से अधिक छात्राओं (सीहोर की 832) को लाभ मिला था, वहीं वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 53 हजार 300 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई, जिसमें सीहोर जिले की 1588 छात्राएं शामिल रहीं।
आवश्यक दस्तावेज और संपर्क सूत्र
आवेदन के लिए छात्रा का रंगीन फोटो, पहचान पत्र आधार कार्ड की प्रतिए स्वयं के बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्पष्ट कॉपी, कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकसूची तथा कॉलेज में प्रवेश की शुल्क रसीद या बोनाफाइड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए व्हाट्सएप नंबर 91-9019960536 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malo limonine lupinice, na katero pogosto pozabimo, lahko jedem doda svežino brez odvečne soli. Takšne preproste zamisli je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a brez arome Kako izbrati naslednji okusen obrok? Poskusite lahke recepte s svežo zelenjavo, stročnicami in zelišči, ki združujejo preprostost ter dobro hranilno vrednost.