Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आष्टा को मिला नया थाना भवन, राजस्व मंत्री ने किया लोकार्पण

सीहोर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर तथा डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आष्टा के नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया। यह नवीन थाना भवन 94 लाख रुपए की लागत से 5535 वर्गफुट क्षेत्रफल में बना है। शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नवीन थाना भवन में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से पुलिस बेहतर ढंग से कार्य संपादन कर सकेगी। इसके साथ ही थाने में आने वाले नागरिकों को बेहतर परिवेश मिलेगा। श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहती है और हर परिस्थिती में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। श्री वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जन लोगों का सम्मान होना चाहिए और दुर्जनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होना चाहिए। उन्होनें कहा कि थाने परिसर का वातावरण और पुलिस का व्यवहार एैसा होना चाहिए कि थाने में आने वाले व्यक्ति को यह लगे कि उसके साथ न्याय होगा।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि लोगों के काम सुगमता से हो सकें इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व संबधी कामों के लिए लोगों को भटकना न पडे इसके लिए प्रदेश में राजस्व महाभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 30 लाख से भी अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए पुराने थाना भवन में पर्याप्त स्थान नही था। इस नवनिर्मित भवन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी कार्य संपादन करना पहले से अधिक सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के सभी थानों को उन्नयन और नये थाने की सौगात दे रहे हैं। डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस नवीन सर्वसुविधायुक्त थाना भवन से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य संचालन में सुविधा होगी और थाने में आने वाले नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नवीन थाना भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां कार्य संपादित करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे व्यापार हो या अन्य कोई व्यवसाय हो या अन्य कोई सेवा हो, प्रत्येक व्यक्ति के काम एक समय निर्धारित होता है, लेकिन पुलिस का कोई निर्धारित समय नही है, उन्हें जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहना पडता है। एसपी मंयक अवस्थी ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से आष्टा थाना बहुत महत्वपूर्ण है। बढती जनसंख्या और कानून व्यवस्था की नई चुनौतियों को देखते हुए काफी समय से नवीन भवन की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि 94 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह थाना भवन वर्तमान समय की सभी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है। थाना भवन में महिलाओं, बच्चों के लिए पृथक कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस थाना भवन की खास बात यह है कि वर्षा के जल संरक्षण के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे इस परिसर के भू-जल में वृद्धि होगी। इस अवसर पर आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, रायसिंह मेवाड़ा तथा धारासिंह पटेल सहित गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko stročnice v sladkih jedeh nadomestijo del moke in dodajo beljakovine. To zanimivo možnost velja podrobneje raziskati. Majhna številka Čokolado pogosto pregrejemo za gladko glazuro Para pod pokrovko za Na videz preprosta pot do Večina jih pripravlja brez teh Jajčevci lahko izgubijo grenkobo brez cvrtja gobe lahko ohranijo aromo pri sušenju sladkorja med karamelizacijo ne mešamo jeseni drugačne polnjene paprike v 45 minutah Folija ali peka Jeseni zadiši po krompirju in gobah Znanci svetujejo recept za bezgove piškote Ko ponev zacvrči, jetra potrebujejo pet minut znanci svetujejo papriko brez kisa in sladkorja valjar ali roke za bolj zračno Pri kuhanju zelja zmeren ogenj mehča osnovo na videz preprost trik za popoln pire surova čebula izsuši mesne polpete Kako pripraviti kupljeni twix ali domači čokoladni posladek Skoraj vsi jajce solimo znanci svetujejo preprosto brokolijevo Najpogostejša napaka pri takih receptih je, da gledamo le na okus, ne pa tudi na ravnovesje sestavin. Z nekaj preprostimi zamenjavami lahko obrok ostane okusen, lahek in hranljiv.