Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकसीहोर

विधानसभा चुनाव : भाजपा ने की पहली सूची जारी, भोपाल की दो सहित 39 सीटों पर उम्मीदवार तय

भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और भोपाल मध्य से ध्रवनारायण सिंह को मिला टिकट

भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा 39 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी गई है। इनमें दो सीटें राजधानी भोपाल की हैं। भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है तो वहीं भोपाल मध्य सीट से धु्रवनारायण सिंह को टिकट मिला है। धुव्रनारायण सिंह यहां से पहले भी विधायक रहे हैं। इस बार फिर पार्टी ने उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है। इधर प्रदेश की अन्य 37 सीटें जो कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं उन पर भी भाजपा ने उम्मीदवार तय करते हुए सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्टÑीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सूची आने के बाद इसे फेंक भी बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी कार्यालय से सूची जारी होने के बाद इस पर मोहर लग गई कि ये पार्टी द्वारा जारी अधिकृत सूची ही है।
भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में 39 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। इनमें से सबलगढ़ विधानसभा सीट पर सरला विजेंद्र रावत, चाचौड़ा सीट पर प्रियंका मीणा, छतरपुर विधानसभा सीट पर ललिता यादव और पेटलावट सीट पर निर्मला भूरिया को टिकट देकर चार महिला प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा गया है। इसी तरह सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद (अजा) से लालसिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (अजा) से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ (अजजा) से हीरासिंह श्याम, बड़वारा (अजजा) से धीरेंद्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, शाहपुरा (अजजा) से ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया (अजजा) से डॉ. विजय आनंद मरावी, बैहर (अजजा) भगत सिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कर्राये, बरघाट (अजजा) से कमल मस्कोले, गोटेगांव (अजा) सीट से महेंद्र नागेश, सौंसर नानाभाऊ मोहोड़, पांढुर्ना (अजजा) से प्रकाश उइके, मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही (अजजा) से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से धु्रवनारायण सिंह, सोनकच्छ (अजा) राजेश सोनकर, महेश्वर (अजा) राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अजजा) नागर सिंह चौहान, झाबुआ (अजजा) भानू भूरिया, पेटलावद (अजजा) से निर्मला भूरिया, कुक्षी (अजजा) जयदीप पटेल, धरमपुरी (अजजा) से कालूसिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना (अजा) ताराचंद्र गोयल और घाटिया (अजा) से सतीश मालवीय को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस पर बनाया मानसिक दबाव, उम्मीदवारों को तैयारी का मौका-
भाजपा द्वारा पहली सूची जारी होने के बाद निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी पर इसका मानसिक दबाव भी बनेगा। हालांकि पहली सूची जारी होने से तय हो चुके उम्मीदवारों को भी अपनी तैयारी और पुख्ता करने का मौका मिलेगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनका पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पार्टी द्वारा कई स्तर के सर्वे कराए गए हैं। इनमें जिन उम्मीदवारों का नाम आया है उन्हें ही टिकट दिया गया है। पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति खासकर भाजपा के प्रत्याशियों एवं चुनावी तैयारी कर रहे नेताओं की सक्रियता और बढ़ेगी। फिलहाल तय हो चुके उम्मीदवार अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने में जुट जाएंगे।
केंद्रीय नेतृत्व ने संभाला मोर्चा-
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने मोर्चा संभाल रखा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और निर्देशन में यहां पर चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। अमित शाह भी लगातार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं और चुनावी तैयारियों को लेकर वे बैठकें ले रहे हैं। इन तैयारियों के बीच में ही भाजपा द्वारा पहली सूची भी जारी कर दी गई है। अंदरूनी तैयारियों के बीच में जारी हुई सूची को लेकर किसी को भनक नहीं लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko odpremo hladilnik, hitro opazimo, kako pomembna je izbira sestavin. Zato je smiselno podrobneje spoznati okusne in zdrave recepte. ko ostane marmelada, spečemo kolač Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano buča ni le Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi Bučna juha pečica ali ponev: Znanci svetujejo aluminij, omaka pa trpi ko zadiši po čebuli, je ko se ti mudi, meso najprej popeci Ko se dnevi skrajšajo, se še bolj priležejo preproste, hranljive jedi. Iz sezonskih sestavin lahko pripravimo okusen obrok za vso družino.