Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी उपचुनाव का रण… कांग्रेस ’हारे नेताओं’ के भरोसे, भाजपा में सत्ता-संगठन, मंत्री-विधायकों ने संभाला मोर्चा

- बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में सपा, आप सहित 19 प्रत्याशी

सुमित शर्मा, सीहोर
सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में वैसे तो 19 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव एवं कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के बीच में है। समाजवादी पार्टी के अर्जुन आर्य एवं आम आदमी पार्टी की आरती शर्मा भी मैदान में है, लेकिन मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही है। बुधनी उपचुनाव के रण में जहां कांग्रेस हारे नेताओं के भरोसे मैदान में है तो वहीं भाजपा के सत्ता-संगठन, मंत्री-विधायकों ने यहां पर मोर्चा संभाल लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस हारे हुए नेताओं के भरोसे कितना दम भर पाती है।
बुधनी विधानसभा का उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। भाजपा यहां से चुनाव जीतकर अपने अभैद गढ़ पर कब्जा बरकरार रखना चाहती है तो वहीं कांग्रेस के पास करो या मरो की स्थिति है। कांग्रेस पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में एक उपचुनाव हार चुकी है तो वहीं अब कांग्रेस के लिए बुधनी के साथ ही विजयपुर का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। बुधनी के उपचुनाव में कांग्रेस उन नेताओं के भरोसे मैदान में है, जो अपने ही विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव हार चुके हैं। अब इन नेताओं ने बुधनी विधानसभा में मोर्चा संभाला हुआ है। ऐसे में इन हार हुए नेताओं के भरोसे कांग्रेस कितना दम भर पाएगी यह तो चुनाव नतीजे आने पर ही पता लगेगा, लेकिन भाजपा ने भी यहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा के उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक एवं इछावर विधानसभा सीट से 2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके कद्दावर नेता शैलेंद्र पटेल को यहां का प्रभारी बनाया है। शैलेंद्र पटेल के साथ ही जयवर्धन सिंह भी यहां के प्रभारी हैं, लेकिन उन्होंने बुधनी से अब तक दूरी बनाकर रखी हुई है। शैलेंद्र पटेल लगातार बुधनी विधानसभा में मोर्चा संभाले हुए हैं। वे चुनाव प्रचार के साथ ही चुनावी प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में यहां पर पार्टी सक्रिय है। इधर भाजपा ने इछावर से विधायक एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को बुधनी उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा लगातार बुधनी में सक्रिय हैं।
इन नेताओं के भरोसे कांग्रेस की नैय्या –
कांग्रेस ने बुधनी उपचुनाव में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार पटेल वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में जीतकर यहां से विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजकुमार पटेल के भाई देव कुमार पटेल को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा। देवकुमार पटेल ने भी यहां से जीत हासिल की। इसके बाद 2003 के विधानसभा चुनाव सहित कई अन्य उपचुनावों में भी राजकुमार पटेल को यहां से प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम यहां से चला, लेकिन कांग्रेस ने बुधनी से विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ को टिकट दिया एवं राजकुमार पटेल को भोजपुर विधानसभा सीट से उतारा, लेकिन वे वहां से भी चुनाव हार गए। इस बार भी विक्रम मस्ताल शर्मा प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने राजकुमार पटेल को चुनाव मैदान में उतार दिया। अब राजकुमार पटेल के समर्थन में जो कांग्रेस नेता यहां पर चुनाव प्रचार से जुटे हुए हैं उनमें से ज्यादातर नेता अपने-अपने विधानसभा, लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव हार चुके हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद अपनी विधानसभा से चुनाव हारे तो वहीं सज्जन सिंह वर्मा, कुणाल चौधरी, शैलेंद्र पटेल, विक्रम मस्ताल शर्मा सहित कई नेताओं ने भी हार का सामना किया। कांग्रेस उपचुनाव में कमलनाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह की सभाओं को लेकर भी योजना बना रही है, लेकिन दिग्विजय सिंह भी लोकसभा चुनाव में राजगढ़ सीट से चुनाव हार चुके हैं तो वहीं कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी नकुलनाथ सीट गंवा चुके हैं। अब कांग्रेस जिन हारे हुए नेताओं के भरोसे मैदान में है वे खुद अपनी सीट नहीं बचा सके।
भाजपा का सत्ता-संगठन, मंत्री-विधायकों पर भरोसा-
भाजपा ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बुधनी उपचुनाव का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। इससे पहले वे विदिशा संसदीय सीट से सांसद रहे तो वहीं मार्कफेड, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदस्थ रहे। अब रमाकांत भार्गव के लिए बुधनी उपचुनाव में जहां केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सक्रिय हैं तो वहीं सत्ता, संगठन के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक भी मैदान में है। उपचुनाव के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, विधायकों में सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत सहित कई अन्य मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित संगठन के पदाधिकारी भी सक्रिय हैं।
भाजपा ने रखा दीपावली मिलन समारोह एवं बैठक –
बुधनी उपचुनाव के बीच भाजपा ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सलकनपुर मंडल सहित कई अन्य स्थानों पर दीपावली मिलन समारोह के साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक भी रखी है। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम 3 नवंबर दिन रविवार को सलकनपुर मंडल के सभी शक्ति केन्द्र में रखा गया है। इसमें राजस्व मंत्री एवं चुनाव प्रभारी करण सिंह वर्मा, सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। बोरधी शक्ति केंद्र, सेमरी शक्ति केंद्र एवं सलकनपुर शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह सलकनपुर धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से रहेगा। जहाजपुरा शक्ति केंद्र, मरदानपुर शक्ति केंद्र एवं आंवलीघाट शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक 3 बजे से ग्राम आंवलीघाट में रहेगी। इसी तरह रेहटी नगर के तीनों शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक बागवान गार्डन में रहेगी। इस दौरान रेहटी के पुराने बस स्टैंड से लेकर बागवान गार्डन तक शाम 5 से रोड शो का आयोजन रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Esiet gatavi atklāt jaunus dzīvesstila uzlabojumus un garšīgas receptes mūsu vietnē! Šeit jūs atradīsiet daudz noderīgu padomu ikdienas dzīvei, gardu ēdienu gatavošanai un dārzkopībai. Mēs esam šeit, lai dalītos ar jums ar visiem mūsu mīļākajiem līdzekļiem un trikiem, kas padara jūsu dzīvi vieglāku un baudāmāku. Ienāciet un atklājiet jaunas idejas un inspirāciju! Garšīgs un veselīgs Томаты расцветут как сумасшедшие Kā saprast, ka mīlestībā dodat Kā ietekmē visu Pieci 'kaitīgie' dzērieni, kas uzlabo Neviena urīna Sestais ceturksnis jāpagriež līdz septembrim: Mēness kalendāra saskaņošana ar bišu 3 receptes medus glābējam: aromātiskie Kā panākt, lai vasaras 2025. Esiet gatavi atklāt jaunus ceļus, kā padarīt savu ikdienu vieglāku un interesantāku! Mūsu vietnē jūs atradīsiet daudz noderīgu padomu un triku, kā gatavot gardus ēdienus, izveidot komfortablu sadzīves vidi un audzēt veselīgu dārzu. Mēs esam šeit, lai palīdzētu jums uzlabot savu dzīvi un iegūt jaunas zināšanas! Uz priekšu un atklājiet jaunus risinājumus un idejas!