Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भैरुंदा का बजा डंका…

सीहोर। शिक्षा के क्षेत्र में भैरुंदा तहसील के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिले से चयनित चार छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। विशेष बात यह है कि ये सभी चारों होनहार भैरुंदा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने इंग्लिश ओलंपियाड में जिले का नाम रोशन किया है।
जिला स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन नन्हे सितारों ने अब राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। चयनित विद्यार्थियों की जानकारी इस प्रकार हैं…
शासकीय प्राथमिक शाला हाथीघाट नदीपार: यहां की कक्षा 3 की छात्रा कुमारी नंदिनी, कक्षा 4 के छात्र आर्यंस और कक्षा 2 के नन्हे छात्र दक्ष ने अपनी श्रेणी में टॉप किया है।
शासकीय माध्यमिक शाला नंदगांव: यहां की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी अल्फिया खान ने भी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है।

ग्वालियर में मिलेगा सम्मान
इन प्रतिभावान बच्चों का चयन अब राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए हो गया है। इन सभी टॉपर बच्चों को उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ आगामी 22 और 23 मार्च को ग्वालियर में आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई
भैरुंदा के इन बच्चों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव सहित जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसी रमेश राम उइके और एपीसी सुरेंद्र सिंह यादव ने बच्चों, उनके परिजनों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन प्रतिभाओं ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन मिले तो सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button