Newsआष्टाइछावरइंदौरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भारतीय पत्रकार संघ का विराट पत्रकार समागम इंदौर में होगा आयोजित

सीहोर। भारतीय पत्रकार संघ का पत्रकार समागम आयोजन इस बार दिसंबर माह में इंदौर में आयोजित होगा। इसको लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई तथा राष्ट्रीय महासचिव रघुवर दयाल गोहिया ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ पत्रकार सम्मान समारोह लंबे समय से आयोजित करता रहा है। अब तक 500 से अधिक श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम देश भर के अनेक राज्यों में इस संगठन द्वारा किए गए हैं। इसी कड़ी में ’विराट पत्रकार समागम’ का आयोजन इंदौर में दिसंबर में किया जा रहा हैं। इस आयोजन में देश, प्रदेश के हजारों प्रतिष्ठित पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। साथ ही देश, प्रदेश के जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर साथ होंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियों के दूसरे चरण में आमंत्रण कार्ड प्रेषित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह हो, इस हेतु विभिन्न स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस सम्मेलन से पत्रकार साथियों को विशेष ऊर्जा और सुविधाएं प्राप्त होने के उद्देश्य से इसे आयोजित किया जा रहा है। विदित हो कि विभिन्न चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संस्थानों से अनुबंधित संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के कुशल मार्गदर्शन में पत्रकार जगत के साथियों तथा उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों के हितार्थ समर्पित भाव से मदद की जाती है। किसी भी पत्रकार साथी को देश के अधिकांश हिस्सों में कोई भी समस्या आने पर देश व्यापी स्थापित भारतीय पत्रकार संगठन द्वारा हर संभव मदद की जाती है। ज्ञात हो कि इस संगठन की सदस्यता निःशुल्क है। इस संगठन में देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार साथी पदाधिकारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rychlý recept na kaviár během pěti minut Okurky v době květu: 2 Jdu do Srnčí maso v mračňákové Zahrádkáři, tato salátová zelenina klíčí i ve vlhku