Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

छात्रों के लिए बड़ी खबर, कल तक खुला है कॉलेज प्रवेश पोर्टल

सीहोर। कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी और जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश नवीनीकरण के लिए पोर्टल को एक बार फिर सक्रिय कर दिया है। यह विशेष सुविधा केवल 28 मार्च तक ही उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
किसे मिलेगा इस विशेष अवसर का लाभ
उच्च शिक्षा विभाग की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. दिवा मिश्रा के अनुसार यह अवसर मुख्य रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है, जो पूरक परीक्षा के परिणामों की घोषणा में देरी के कारण निर्धारित समय-सीमा में अपने प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए थे। इसका लाभ स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थी उठा सकेंगे।
कॉलेजों को दिए गए निर्देश
विभाग ने जिले सहित प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्यों से कहा गया है कि वे अपने कॉलेज के ऐसे पात्र विद्यार्थियों का तत्काल चिन्हांकन करें, जिनका प्रवेश नवीनीकरण अभी तक शेष है। कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन छात्रों का प्रवेश और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया तय समय-सीमा यानी 28 मार्च के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाए।
समय का रखें ध्यान, वरना बाधित होगी पढ़ाई
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा बहुत ही सीमित अवधि के लिए दी गई है। यदि विद्यार्थी कल तक अपना प्रवेश नवीनीकरण नहीं कराते हैंए तो उनकी शैक्षणिक निरंतरता बाधित हो सकती है। सीहोर के अग्रणी कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी औपचारिकताएं पूर्ण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button