Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भाजपा और आरएसएस ने हमेशा से ही संविधान का मजाक उड़ाया: कुणाल चौधरी

- आदिवासी, दलितों के अधिकारों के लिए कांग्रेस हमेशा से लड़ती रही: राजीव गुजराती

सीहोर। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा से ही संविधान का मजाक उड़ाया है। भाजपा की सोच शुरू से ही आदिवासी एवं दलितों की विरोधी रही है। भाजपा सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का मजाक उड़ाया, जबकि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी एवं दलितों के अधिकारों के लिए लड़ती रही है और उन्हें उनका अधिकार दिलाती रही। अब आदिवासी, दलितों के अधिकारों एवं संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 27 जनवरी 2025 को महू में ’जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान रैली का आगाज किया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी बाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक कुणाल चौधरी एवं सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रेसवार्ता में कही।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है। बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति, विश्वास की अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाए रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसमें बैठे मंत्री और पूरी भाजपा संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विगत दिनों देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का जिस तरह अपमान किया गया, वह अपमान देश के दलित, शोषित, आदिवासी, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं, अपितु देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को शिरोधार्य कर भारत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह देश पंजाब से लेकर मणिपुर तक अलगाववाद की आग से झुलस रहा है, ऐसे समय राहुल गांधी ने देश की जनता में मोहब्बत और विश्वास पैदा करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की। लोगों की भावनाओं को काफी नजदीक से समझा, उनकी तकलीफों को समझा उससे भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा और संघ से जो भारत गणराज्य के लिए खतरा मडराया हुआ है, जनता की लड़ाई, उनके अधिकारों के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ खड़े होकर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने विशेष प्रयासों से भारतीय संविधान की नींव रखी और भारत की जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान की आवश्यकता महसूस की। बाबा साहेब अंबेडकर ने सदैव संविधान के प्रति कांग्रेस की समर्पण की भावना की सदैव प्रशंसा की। देश का संविधान भारत का ही नहीं, अपितु दुनिया का संविधान बना। बाबा साहेब भारतीय राष्ट्र-राज्य के भी निर्माता हैं, उनके सुझाए हुए मार्गों ने हमारे भारत वर्ष की पूरे विश्व में गौरवशाली प्रतिष्ठा प्रदान कराई और वैश्विक लोकतंत्र के लिए संविधान की समझ दी।
संविधान आज खतरे में है-
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसम्बर 2024 को संसद में जाति भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुए बाबा साहेब का अपमान किया, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुईं जो अंबेडकरजी को अपना भगवान मानते हैं और उन्हें पूजते हैं। सामाजिक, आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया, उनके चित्रों को जलाया गया, फाड़ा गया। भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है, नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया।
कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान: राजीव गुजराती
कांग्रेस के सीहोर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि देश की 150 करोड़ जनता के लिए कांग्रेस के महान नेताओं द्वारा आजादी के बाद देश को सही दिशा में ले जाने और सभी वर्गों को प्रेम, भाईचारे, सौहार्द की भावना के साथ मिलजुलकर रहने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। वह संविधान जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया, वह संविधान जिसमें गरीबों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई, वह संविधान जिसमें शिक्षा का अधिकार दिया गया, वह संविधान जिसमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दिया गया, वह संविधान जिसमें सभी व्यक्ति को मौलिक अधिकार प्रदत्त किए गए। देश और प्रदेश में बैठे सत्ता लोलुपताधारी उस संविधान का और संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हमारे नेता राहुल गांधी ने संविधान रक्षा और सम्मान के लिए जो संकल्प लिया, उनके उस संकल्प में कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता, देश भर का कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और संविधान के अनुयायी दृढ़संकल्पित होकर जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने के लिए उन्हें विवश करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफ़र लाला, जीत राजपूत, निशांत वर्मा, विवेक राठौर, आशीष गहलोत, प्रीतम चौरसिया, सुनील दुबे, सीताराम भारती, ईश्वर ठाकुर, पंकज शर्मा, चीनू ठाकुर, कमलेश चांडक, गजराज परमार, यश यादव, शुभम सक्सेना, अरुण मालवीय, जय सिंह भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर भाजपा ने कहा, कांग्रेस की थी संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव हराने में महत्वपूर्ण भूमिका –
कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि नागले ने कांग्रेेस पर बड़ा हमला किया है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि नागले ने कहा की झूठे आरोप लगाना कांग्रेस के नेताओं की पुरानी आदत है। आज यह जो कांग्रेस दलित हितेशी पार्टी बन रही है 70 साल से कहां गई थी, जब दलितों के पास कोई अधिकार नहीं थे, जब हर जगह दलित अपमानित हो रहे थे, जब दलितों को कोई राजनीतिक स्थान नहीं दे रहा था, लेकिन अब जब दलित समाज भाजपा के झंडे के नीचे आगे बढ़ रहा है, तरक्की कर रहा है तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। नागले ने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर से जुड़ी चीजों को पंच तीर्थ स्थान का निर्माण करवाया है। भाजपा ने दलित वर्ग के लोगों को मुख्य स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अनुसूचित जाति का शोषण करती आ रही है, जिस कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर तक का अपमान किया उन्हें चुनाव तक नहीं जीतने दिया। वह उनके नाम पर राजनीति कर रही है। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू संपूर्ण दलित वर्ग सहित देशवासियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है और रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.