Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में ’नेताओं’ के बीच में फंसी भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी!

- नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी, लेकिन नहीं हो सकी अब तक घोषणा

सीहोर। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 24 में से 23 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, लेकिन सीहोर नगर मंडल की कार्यकारिणी स्थानीय नेताओं के बीच में फंस गई है। दरअसल नगर मंडल की कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो सकी है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सीहोर की स्थानीय राजनीति के कारण कार्यकारिणी की घोषणा अब तक नहीं हो पा रही है। नेताओं में अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने की होड़ लगी हुई है। ऐसे में कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पा रही है।
सीहोर में भाजपा की राजनीति चरम पर है। यहां पर नेताओं की आपसी खींचतान के कारण संगठन के कार्य जहां प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा भी अटकी हुई है। जिले की चार विधानसभाओं के 24 मंडलों में से 23 मंडलों की घोषणा हो चुकी है। यहां पर कार्यकारिणी बन गई है, लेकिन सीहोर नगर मंडल की घोषणा अभी बाकी है। सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा कार्यकारिणी की सूची जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा को सौंप दी गई है, जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
समर्थकों को एडजस्ट कराने की होड़-
सीहोर नगर की राजनीति में जहां विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा का हस्तक्षेप है तो वहीं यहां के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, सन्नी गौरव महाजन का भी वर्चस्व है। इसके अलावा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार भी सीहोर की राजनीति में दखल रखते हैं। अब सभी नेताओं में अपने-अपने समर्थकों को कार्यकारिणी में एडजस्ट कराने की होड़ लगी हुई है। सूत्र बताते हैं कि कार्यकारिणी में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की तरफ से कई नाम हैं, लेकिन सभी को एडजस्ट करना संभव नहीं है। ऐसे में अब तक कार्यकारिणी की घोषणा अटकी हुई है।
नेताओं की नजर अब जिला कार्यकारिणी पर भी-
भाजपा में मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब सीहोर जिले की कार्यकारिणी की भी घोषणा होना है। जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा द्वारा कार्यकारिणी की कवायद की जा रही है। अब सीहोर जिले के नेताओं की नजर कार्यकारिणी में स्थान बनाने की है। इसके लिए सभी अपने-अपने स्तर से अपने नेताओं के पास पहुंचकर कार्यकारिणी में जगह बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। कार्यकारिणी में पद पाने के लिए कई नेता कतार में हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि जिलोें की कार्यकारिणी की घोषणा मध्यप्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद होगी।
इनका कहना है-
सीहोर नगर मंडल की कार्यकारिणी की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी जा चुकी है। वे ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी।
-सुदीप प्रजापति, नगर मंडल अध्यक्ष, सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in dobro jesti. Zato je vredno to temo podrobneje raziskati. večina preplača hitro Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz pese ko zadiši po čokoladni vafljevi prerezan hinkali razkrije surovo sredico Mimogrede, tudi steblo peteršilja je uporabno: drobno ga sesekljaj in dodaj juhi ali solati. Tako bo jed bolj aromatična, hranljiva in brez nepotrebnih ostankov.