Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजपा ने रेहटी में किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

रेहटी। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सलकनपुर मंडल के रेहटी में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान यहां पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई गई। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने सांसद, जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। सांसद रमाकांत भार्गव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब पूरी तरह से चुनाव के मैदान में उतर जाएं। घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताएं। हर बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है, इसके लिए कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ी जाए। जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ भाजपा का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। देश की सुरक्षा का चुनाव है, श्रीराम मंदिर का चुनाव है। घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि इस बार उनका प्रत्येक वोट सिर्फ भारतीय जनता के निशान कमल के फूल पर ही पड़ें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा ने भी अपनी बात कही। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने सभी का आभार भी प्रकट किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, अनार सिंह चौहान सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button