Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

छठ महापर्व में पहुंचे भाजपा नेता अरोरा, भोजपुरी समाज को दी शुभकामनाएं

सीहोर। लोक आस्था का महापर्व छठ नगर में धूमधाम और भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर भोजपुरी समुदाय के लोगों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
छठ पर्व के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्री अरोरा ने कहा कि भोजपुरी समाज का छठ पर्व बेहद कठिन पर्वों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भोजपुरी समाज के महिला और पुरुष दोनों द्वारा बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने विशेष रूप से व्रती महिलाओं के 36 घंटे तक निराहार रहकर परिवार की खुशी के लिए पूजा पाठ करने की कठिन तपस्या की सराहना की।
श्री अरोरा ने बताया कि इस पर्व में व्रती जल, दूध और फूलों से डूबते सूर्य देव को अघ्र्य देते हैं और महिला हो या पुरुष, छठ व्रती दोनों पानी में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि सीहोर नगर में भी भोजपुरी समाज के लोग इस पर्व को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाकर अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के साथ ही प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं जिला पंचायत की सीईओ सर्जना यादव भी मौजूद रहीं। इस दौरान भोजपुरी समाज द्वारा श्री अरोरा का स्वागत और सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo okusni in zdravi recepti zahtevni, vendar pogosto temeljijo na preprostih sestavinah. Zato je vredno temo podrobneje raziskati. češnjevi vareniki se radi Znanci pogosto svetujejo, naj pri kuhanju preprosto sledimo občutku, a to ne deluje vedno. Bolj zanesljivo je izbrati sveže sestavine in z nekaj koraki pripraviti okusen, lahek obrok.