Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा संगठन चुनाव: सीहोर जिलाध्यक्ष की दौड़, नेताओं में लगी होड़…

- आधा दर्जन नेताओं की प्रबल दावेदारी, कौन पड़ेगा भारी?

सुमित शर्मा, सीहोर
भाजपा संगठन चुनाव को लेकर कवायद जारी है। 15 दिसंबर तक मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव होना है तो वहीं 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का चयन होना है। इसको लेकर संगठन पर्व मनाया जा रहा है। संगठन चुनाव को लेकर सीहोर जिले में भी बैठकों का दौर जारी है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा रायशुमारी की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष के लिए कई नेताओं की दावेदारी सामने आ रही है। सीहोर जिलाध्यक्ष के लिए आधा दर्जन से अधिक नेताओं की दौड़ है तो वहीं इनमें जिलाध्यक्ष पद के लिए होड़ भी लगी हुई है। अब देखना है कि इन नेताओं में कौन किस पर भारी पड़ेगा।
इनकी सामने आ रही पुख्ता दावेदारी –
सीहोर जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला महामंत्री लखन यादव, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, सन्नी महाजन की भी पुख्ता दावेदारी है। इसके अलावा अन्य नेताओं के नाम भी जिलाध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहे हैं। हालांकि भाजपा के संविधान में कुछ नियम भी हैं, जो इन नेताओं के लिए भारी पड़ सकते हैं। दरअसल भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 से 60 वर्ष की उम्र का क्राइटैरिया तय किया है तो वहीं मंडल अध्यक्षों के लिए 30 से 45 वर्ष की उम्र का बंधन है। इसके अलावा 100 सक्रिय सदस्य बनाना भी जरूरी है। इसी तरह के कई अन्य नियम भी हैं, जो जिलाध्यक्ष पद के लिए बेहद अहम हैं।
इसलिए जता रहे दावेदारी –
रवि मालवीय –
– करीब पांच साल से भाजपा जिलाध्यक्ष हैं।
– इससे पहले भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया।
– बेहतर संगठनात्मक क्षमता।
– केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी।
– प्रबंधन में माहिर, बेहतर संगठन चलाया।
लखन यादव –
– वर्तमान में जिला महामंत्री।
– भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रियता।
– संगठनात्मक क्षमता
– व्यक्तिगत प्रभाव
– वरिष्ठ नेताओं के करीबी
प्रेमनारायण मीणा –
– वर्तमान में भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष।
– बेहतर संगठनात्मक क्षमता।
– प्रबंधन में दक्षता
– पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, पार्टी लाइन में रहकर कार्य करना।
– पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता। ईमानदार छवि।
जसपाल सिंह अरोरा –
– जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाया।
– जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए विकास कार्यों की सौगातें दीं।
– सीहोर की राजनीति के एक क्षत्रप।
– सिख समाज के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों में अच्छी पकड़।
– संगठनात्मक क्षमता के साथ ही प्रबंधन में भी माहिर।
– स्पष्टवादिता के लिए जाने-पहचाने जाते हैं।
– ईमानदार छवि
सन्नी महाजन –
– विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ज्वाइन की।
– पिताजी लंबे समय तक भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे।
– सीहोर विधानसभा की राजनीति में सक्रिय
– ईमानदार एवं व्यक्तिगत छवि
– राजनीतिक क्षेत्र का लंबा अनुभव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Après une journée chargée, on improvise souvent un dîner rapide, puis l'on découvre qu'un plat simple peut avoir le goût d'un bon restaurant. Les recettes de chefs méritent d'être étudiées plus en détail. Entre égouttage et finition en poêle Quand le café refroidit dans la tasse, on pense déjà au dessert : une recette simple peut sauver la fin du repas.