Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मप्र पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 560 पदों पर चयन सूची जारी

सीहोर। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा-2026 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट (mponline.gov.in) और मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट (mppolice.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं।
इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जून से 06 अगस्त तक भोपाल में किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 39,468 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 12 अगस्त को जारी बैंड टेस्ट के परिणाम में 1271 अभ्यर्थी उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार के लिए पात्र पाए गए थे। इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा 20 अगस्त से 23 अगस्त के बीच भोपाल में साक्षात्कार आयोजित किए गए।
560 पदों पर जारी हुई चयन सूची
बैंड टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को जोडक़र 87 प्रतिशत मुख्य भाग जिसमें 14 प्रतिशत ओबीसी पद शामिल हैं, के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। नियम अनुसार 591 पदों पर परिणाम जारी किया जाना था, लेकिन ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पर्याप्त संख्या में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण कुल 560 पदों के लिए ही चयन सूची जारी की गई है।
नियम और निर्देश
समान अंक होने पर वरीयता: यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हैं तो उनकी आपसी वरिष्ठता का फैसला उनकी उम्र के आधार पर किया गया है।
ओपन श्रेणी से भरे गए पद: होमगार्ड सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण, उन पदों को संबंधित वर्ग के योग्य ओपन सामान्य अभ्यर्थियों से भरा गया है।
त्रुटि सुधार का अधिकार: परिणाम जारी होने के बाद यदि कोई तकनीकी त्रुटि सामने आती है तो पुलिस विभाग के पास परिणाम में सुधार करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
न्यायालयीन फैसलों के अधीन: यह परीक्षा परिणाम जबलपुर उच्च न्यायालय तथा ग्वालियर खंडपीठ में लंबित विभिन्न याचिकाएं (WP No. 34780/2026, 34308/2026, 35153/2026 एवं 36173/2026) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button