Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भोपाल में भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ: कांग्रेस पर गरजे प्रधानमंत्री मोदी, खुद को बताया गारंटी पूरी होने की गारंटी

- प्रदेशभर से लाखों की संख्या में भोपाल पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, दिखाया जमकर उत्साह

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले बर्बाद थी और अब करप्ट हो गई है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला पा रहे हैं। अब कांग्रेस एक कंपनी बन गई है। नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। ये ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की चल रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां खुद को हर बात की गारंटी बताया तो वहीं कहा कि जब मोदी गारंटी देता हैै तोे वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। इससे पहले राजधानी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर सहित भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने भव्य अगवानी की। प्रधानमंत्री के स्वागत केे लिए प्रदेशभर से लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भोपाल में एकत्रित हुए औैर पूरा माहौल मोदीमय नजर आया। हर तरफ मोेदी-मोदी केे जयकारे लगतेे रहे।

कांग्रेस खो चुकी अपनी इच्छाशक्ति-
जंबूरी मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छाशक्ति खो दी है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता चुपचाप मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई, अब अपना ठेका दूसरे लोगों को दे दिया है। ये ग्राउंड पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। कांग्रेस जमीन पर लगातार खोखली हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई। लोकसभा-राज्यसभा में 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। दशकों से देश की माताएं-बहनें इसका इंतजार कर रही थीं। कांग्रेस और उसके नए घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस बिल का समर्थन बहुत खट्टे मन से किया। इनके गठबंधन में जितने लोग हैं, वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया। पार्लियामेंट में हुड़दंग किया, बिल फाड़ दिए, स्पीकर पर हमले बोल दिए। इनको नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मजबूरी में समर्थन इसलिए करना पड़ा, क्योंकि मेरी माताएं-बहनें जाग गई हैं। उन्होंने अपनी शक्ति का परिचय करवा दिया है। ये माताओं-बहनों से डरे हुए हैं, इसलिए सिर नीचा कर हाउस में बेमन से अंगुली दबा दी। घमंडिया गठबंधन के लोग माताओं-बहनों को धोखा देना का तय करके बैठे हैं, तैयार बैठे हैं। कांग्रेस के घमंडिया साथी वही हैं, जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी है। इनकी यह सोच आज भी नहीं बदली है। ये लोग बहुत बौखलाए हुए हैं। ये अब एक नया खेल खेलेंगे। पक्का मानिए। यह नारी शक्ति को बांटने की पूरी कोशिश करेंगे। अफवाहें फैलाएंगे। देश की हर माता, बहन, बेटी को सावधान, सतर्क और एकजुट रहना होगा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की सेनाओं के अग्रिम मोर्चों में बेटियों की एंट्री को रोक कर रखा था। अगर इनकी नीयत ठीक होती तो वे क्या मोदी को करोड़ों बहनों के नाम पक्के घर करने देते। आज आजादी के इतने साल बाद यह काम मुझे करना पड़ रहा है। इनको नहीं दिखता था कि सब कुछ पुरुष के नाम पर है। अगर इनकी नीयत महिला हित की होती तो क्या मोदी को करोड़ों टॉयलेट बनाने पड़ते। क्या टॉयलेट नहीं बना सकते थे ये लोग? ये काम भी मुझे करना पड़ा। अंधेरे का इंतजार करती माताओं-बहनों को देखकर इनकी आंखों में क्यों पानी नहीं आता था? इनकी नीयत ठीक होती तो बहनों को धुएं में जीने को मजबूर न होना पड़ता। बहनों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने की मेहनत मोदी को क्यों करना पड़ी? महिलाओं को पानी की बूंद-बूंद के लिए दशकों तरसा कर नहीं रखते। हमें बेटियों को बचाने, उन्हें पढ़ाने के लिए आवाज नहीं उठानी पड़ती। ये महिलाओं के हित में काम करते तो मोदी को आकर आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था नहीं करना पड़ती। इन्होंने तो महिलाओं को बैंक से भी दूर रखा। देश की करोड़ों बहनों के जन-धन खाते आपके इस सेवक को खुलवाने पड़े।

घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत-सनातन को समाप्त करना चाहता है-
देवी अहिल्या बाई और रानी दुर्गावती सहित हमारे अनेक पूर्वजों ने भारत की विरासत को समृद्ध करने में भूमिका निभाई। कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी इस विरासत-सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से एमपी को बहुत सावधान रहना होगा। आज भारत एक बहुत महत्वपूर्ण कालखंड में प्रवेश कर चुका है। हर देश भारत से मित्रता करना चाहता है। हर निवेशक यहां अवसर देख रहा है। चंद्रयान का गौरवगान हो रहा है। कुछ दिन पहले हुए जी-20 सम्मेलन में हमारी भूमिका और सशक्त हुई है। यह इसलिए है, क्योंकि आपने स्थिर और मजबूत सरकार चुनी। यह सरकार चुनौतियों को चुनौती दे सकती है। हजार वर्ष के गुलामी के कालखंड में हमने जो आत्मविश्वास खोया, आज भारत उस आत्मविश्वास को पुनः जी रहा है। आज हम जो फैसले लेंगे, वो आने वाले हजार साल की हमारी यात्रा को तय करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत-सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से सभी को बहुत सावधान रहना होगा।

महिला नेत्रियों ने किया सम्मान-
संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार भोपाल आए। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा की महिला नेत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत-सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button