Newsआष्टासीहोर

ग्राम पंचायत जीवापुर महोड़िया से शुरू हुई भाजपा की विकास यात्रा और गांव अंधेरे में डुबा है : धर्मेंद्र सिंह ठाकुर

आष्टा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के आष्टा विधानसभा के ग्राम पंचायत जीवापुर महोडिया से भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा शुरू हुई। इसमें विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, संगठन के शीर्ष नेता व भोपाल कमिश्नर उपस्थित रहे। विकास यात्रा के जाने के बाद से विगत 2 दिनों से ग्राम पंचायत जीवापुर महोडिया अंधेरा में डूबा हुआ है, जिसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक को भी ग्राम वासियों ने दूरभाष पर दी है, लेकिन किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी मात्र औपचारिकता के रूप में विकास यात्रा निकाल रही है। धरातल पर किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में अगर यह हालात हैं तो मध्य प्रदेश में विकास यात्रा के क्या हालात होंगे। ये बातें कांग्रेस के ब्लाक महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि 17 साल सरकार में होने के बावजूद भी अगर जनता को भारतीय जनता पार्टी विकास कार्य बता रही है तो समझा जा सकता है कि विकास कार्य किया नहीं है सिर्फ कागजों पर बताया जा रहा है। वहीं आष्टा विधानसभा में सभी सरपंच ने इस विकास यात्रा का बहिष्कार किया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि यह भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा नहीं है विनाश यात्रा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, рецептов и статей о том, как сделать ваш огород более плодородным. Узнайте, как готовить вкусные блюда из свежих овощей и фруктов, а также получите советы по уходу за растениями и овощным садом. Проведите время нашем сайте, чтобы найти вдохновение для здорового и счастливого образа жизни! Kako prepoznati ali Za kaj Metodologija za trajnostno gojenje paradižnika brez fitoftorne plesni: preizkušena Kako pripraviti skrivnostno okusno juho Kako začeti telovaditi zjutraj: Načelo ene minute za Kako pravilno Zakaj potrebujete drugi medeni mesec po 10 letih Добро пожаловать на наш сайт, где мы делимся лайфхаками, кулинарными рецептами и полезными статьями о том, как выращивать свой собственный урожай на огороде. Здесь вы найдете множество советов по уходу за растениями, полезные советы по хранению урожая и многое другое, чтобы сделать вашу жизнь проще и вашу еду вкуснее. Приготовьтесь к увлекательному путешествию в мир полезных знаний и новых умений!