Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू-कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन ने बता दिया जनता मोदीजी के साथ: रवि मालवीय

सीहोर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं को सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने बधाई दी है। रवि मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की कार्यपद्धति से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। असल में यह विधानसभा चुनाव कांग्रेस का नहीं, राहुल गांधी के फेल होने का चुनाव था। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन ने बता दिया कि जनता प्रधानमंत्री के साथ है। ऐतिहासिक जीत पर सीहोर जिले में कई स्थानों पर जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की हरियाणा सरकार ने 10 सालों में बहुत अच्छा कार्य किया है। प्रधानमंत्री की कार्यपद्धति का ही परिणाम है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि असल में यह चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए हरियाणा में कमल खिला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से यह परिणाम आए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। भाजपा के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह कार्य किया, इसी का परिणाम है कि हम हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं। सीहोर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सभी विजय प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं व पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। हरियाणा की जनता ने विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है। हरियाणा के चुनाव परिणाम और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण के कार्यों को अपना आशीर्वाद दिया है। देश की जनता प्रधानमंत्री जी के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako narediti naravni prašek za postelje: način za izboljšanje Kako preprečiti, da se lasje hitro umažejo: skupna napaka, Kako ustvariti ljubezen, ki traja za vse življenje: 2 ključna Ne smete izklopiti klimatske naprave pozimi: najpogostejša napaka voznikov