रेहटी में खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवक ने कटर से किया जानलेवा हमला, 6 लोग घायल

सीहोर। रेहटी नगर के बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान पर शुक्रवार की रात उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर कटर से आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रफर किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 अप्रैल की रात राकेश चौहान की पान-बेकरी की दुकान (बस स्टैंड के पास) पर हुई। आरोपी प्रतीक पालीवाल ने शराब के नशे में फरियादी अनिल चौहान और उसके साथियों के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बड़ा कि आरोपी ने पास रखे धारदार और नुकीले कटर से जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में वहां मौजूद छह लोग लहूलुहान हो गए।
इन धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी पहुंचा जेल
फरियादी अनिल पिता धूलुसिंह चौहान की रिपोर्ट पर रेहटी पुलिस ने आरोपी प्रतीक पालीवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और एएसपी सुनीता रावत के निर्देशन में रेहटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हमले में ये हुए घायल
अनिल चौहान (फिलहाल मधुबन अस्पताल, बुधनी में भर्ती।
राकेश चौहान रेहटी निवासी।
राजेश चौहान रेहटी निवासी।
अंकित चौहान रेहटी निवासी।
धर्मेंद्र चौहान रेहटी निवासी।
वीरेंद्र राजपूत निवासी डोलरियाए नर्मदापुरम।
गंभीर चोटें आने के कारण सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहना
मामले को सुलझाने और आरोपी को तत्काल पकडऩे में एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सुशील पांडे, एएसआई भवानी सिकरवार, प्रधान आरक्षक दीपक व फूलसिंह और आरक्षक योगेश व अभिषेक का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version