Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीएम की रिकार्ड जीत में बूथ मैनेजमेंट आया काम, 363 में से 18 बूथों पर भाजपा, 345 पर हारी कांग्रेस

- भाजपा को सबसे ज्यादा सरदारनगर बूथ पर 1044 एवं सबसे कम नांदियाखेड़ा में 40 वोट मिले, - कांग्रेस को सबसे ज्यादा भैरूंदा बूथ क्रमांक 257 पर 593 वोट एवं सबसे कम सुडानिया बूथ क्रमांक 45 पर 2 वोट मिले

सुमित शर्मा
विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने जहां रिकार्ड जीत दर्ज कराई तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रिकार्ड एक लाख 64 हजार 951 मतों से जीते। इस जीत में भाजपा के बूथ मैनेजमेंट की अहम भूमिका रही। भाजपा ने जिस तरह से बूथों पर फोकस किया उसका परिणाम यह रहा कि बुधनी विधानसभा के 363 बूथों में से सिर्फ 18 बूथ ऐसे रहे, जिन पर भारतीय जनता पार्टी को कम वोट मिले। यहां से भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा अन्य सभी बूथों पर भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस बार भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव से सबब लेकर बूथ मैनेजमेंट पर बेहतर कार्य किया। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बुधनी विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट सरदारनगर बूथ से मिले। यहां से भाजपा को 1044 एवं कांग्रेस को 64 वोट मिले। इसी तरह सबसे कम वोट नांदियाखेड़ा में भाजपा को 40 और कांग्रेस को 205 वोट मिले। कांग्रेस को सबसे ज्यादा भैरूंदा बूथ क्रमांक 257 पर 593 वोट एवं सबसे कम सुडानिया बूथ क्रमांक-45 पर 2 वोट ही मिले।
बुधनी विधानसभा में रही ये स्थिति-

Sehore district wise Assembly Constituencies Madhya Pradesh Election map 2018

बुधनी विधानसभा में कुल मतदाता 2,74,219 हैं। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1,41,883, महिला मतदाताओं की संख्या 1,32,329 एवं अन्य मतदाता 7 हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा में 2,33,314 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 1 लाख 64 हजार 955 वोट भाजपा को एवं 59 हजार 798 वोट कांग्रेस को मिले। इसके अलावा सपा, निर्दलीय को मिले।
इन बूथों पर पिछड़ी भाजपा-
भाजपा को बुधनी विधानसभा के 363 बूथों में से करीब 17 पर हार मिली है। इनमें से 152 नंबर बूथ सेमलपानी जदीद पर भाजपा को 98 और कांग्रेस को 167 वोट मिले। इसी तरह कलवाना 173 नंबर बूथ पर भाजपा को 399 और कांग्रेस को 548, पीपलकोटा बूथ नंबर 212 पर भाजपा को 192 कांग्रेस को 194, नाहरखेड़ा बूथ नंबर 214 पर भाजपा को 77 और कांग्रेस को 177, टीकामोड़ 218 बूथ पर भाजपा को 331 और कांग्रेस को 355, झाली बूथ नंबर 232 पर भाजपा को 196 और कांग्रेस को 457, लाड़कुई बूथ नंबर 234 पर भाजपा को 193 और कांग्रेस को 322, लाड़कुई बूथ नंबर 235 पर भाजपा को 327 कांग्रेस को 395, नसरूल्लागंज के बूथ नंबर 255,256,257 पर क्रमशः भाजपा को 385, 119, 80 और कांग्रेस को 557,303,593, हबीबनगर बूथ नंबर 298 पर भाजपा को 193 एवं कांग्रेस को 235, जामुनझीलचौकी बूथ नंबर 302 पर भाजपा को 126 एवं कांग्रेस को 148, छापरी बूथ नंबर 303 पर भाजपा को 309 एवं कांग्रेस को 524, श्यामपुर बूथ नंबर 340 पर भाजपा को 240 एवं कांग्रेस को 273 और हमीदगंज बूथ नंबर 344 पर भाजपा को 399 एवं कांग्रेस को 413 वोट मिले।
सलकनपुर मंडल ने बाजी मारी-
बुधनी विधानसभा के सलकनपुर मंडल ने इस बार बाजी मारी। यहां के 47 बूथों में से एक पर भी कांग्रेस नहीं जीत पाई। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी का बूथ भी सलकनपुर मंडल में ही आता है। यहां से भी भाजपा ने ही बाजी मारी। इटारसी बूथ क्रमांक 106 में कुल मतदाता 705 है। इनमें से भाजपा को 438 एवं कांग्रेस को 267 वोट मिले। यहां से भाजपा ने 171 वोटों की बढ़त लेते हुए 62.13 प्रतिशत मतदान अपने पक्ष में कराया। भाजपा सलकनपुर मंडल में कुल मतदाता 31 हजार 493 में से भाजपा को 23235 एवं कांग्रेस को 8258 वोट मिले। इसी तरह बुधनी विधानसभा का शाहगंज मंडल भी हर बूथ पर अजेय रहा। यहां पर भी भाजपा ने सभी बूथों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा बुधनी, चकल्दी, भैरूंदा, गोपालपुर एवं लाड़कुई भाजपा मंडल में कहीं-कहीं भाजपा को हार मिली। हालांकि वह भी बेहद कम अंतर से ही रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější tipy a triky pro domácnost, kuchařství a pěstování zahrady. Naše články vám poskytnou užitečné rady a nápady pro efektivní a zdravý životní styl. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátelé s našimi užitečnými články a recepty! 5 věcí, které byste nikdy neměli dávat svému psu od Bývalý trenér J Muffin v hrnku za 5 minut: snadný Jak se Velký pátek 2025: 10 věcí, které byste měli vždycky dodržovat Zjistěte, jak se kočky mohou urazit: Překvapivé odpovědi od veterinářů Dubajský exkluzivní recept na čokoládovou sýrovou paštiku Nejužitečnější zelenina pro salát: Vitamínový komplex za pár haléřů! 5 nejlepších způsobů, jak chránit svůj trávník před škodlivým psem Jaké květiny vysadit v blízkosti rybízu pro Jak zvládnout vnitřní agresi: 6 užitečných rad Získejte nejnovější tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života! Objevte nové recepty, kuchařské triky a úžasná fakta o zahradničení, které vám pomohou vytvořit úžasný oázu plnou chutí a zeleniny ve vaší zahradě. Buďte inspirací pro své okolí a získávejte neocenitelné znalosti, které vám pomohou dosáhnout dokonalého výsledku každý den!