Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर-आष्टा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 5 छात्र घायल

सीहोर। भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। सीहोर और आष्टा के बीच ग्राम भाड़ा खेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार टीयूवी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन सवार 5 छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। वाहन में सवार सभी छात्र वीआईटी कॉलेज के बताए जा रहे हैं, जो कॉलेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति काफी तेज थी। भाड़ाखेड़ी जोड़ के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सडक़ पर कई बार पलटी खा गई।
टायर फटने की आशंका
हादसे की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार के दौरान वाहन का टायर अचानक फट गया होगा। टायर फटने से चालक संतुलन नहीं रख सका और यह बड़ा हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।
आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कुल 5 छात्र घायल हुए हैं। एक छात्र की हालत अत्यधिक गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। एक अन्य छात्र के हाथ में गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo notifiche e appunti, spesso senza pensare a come raccontare ciò che viviamo. Un blog personale può dare ordine alle idee: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi colazione dolce o Caffè nero Potare male quattro bevande meglio degli spuntini alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle perenni Mirtilli o banane: meglio per la D'autunno il passo svela la mente Tre farmaci o A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma l'impressione cambia osservando ritmo e voce. La credibilità nasce dalla continuità: idee sincere, dettagli concreti e uno stile riconoscibile.