Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अभा क्षत्रिय कलोता महासभा प्रतिभा सम्मान समारोह में हुआ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बढ़ाया हौसला

- भैरूंदा में हुआ अभा क्षत्रिय कलोता महासभा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सीहोर। जिले के भैरूंदा में अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी हौसलाअफजाई भी की गई। आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष, युवा शामिल रहे। छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व शील्ड के साथ 45 हज़ार रूपए की राशि भी भेंट की गई। इस कार्यक्रम में भैरूंदा और खातेगांव तहसील के 150 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भैरूंदा स्थित सोना पैलेस मैरिज गार्डन में हुआ।
विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, दिए टिप्स-
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें जीवन में बेहतर करने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए ओम प्रकाश चंदेल व राहुल पड़ोदा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में प्रोत्साहन देने की बहुत जरूरत है। प्रतिभाओं के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है, इसलिए ऐसे आयोजन होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने ेकहा कि पालकों को घर पर अपने बच्चों की पढ़ाई का फीडबैक लेते रहना चाहिए। अपना कैरियर बनाने के लिए अलग-अलग विषयों का चयन कर अनेक क्षेत्रों में जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि मेधावी होना अच्छी बात है, लेकिन इससे सफलता की गारंटी नहीं मिलती। जो छात्र बहुत अच्छे नंबर नहीं ला पाते, वे भी संघर्ष और परिश्रम से सफल हो सकते हैं। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। जो छात्र जीवन में निष्क्रिय हैं, उन्हें आलस छोड़कर पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। उन्होंने इस पंक्ति के माध्यम से बताया कि “जीवन के प्रारब्ध कई थे, सहज स्वर्ग उपलब्ध कई थे, किंतु चुनी मैंने विपदाएं, खुद अपना अपकर्ष चुना है, हां, मैंने संघर्ष चुना है“… यह पंक्तियां उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को समर्पित कीं, जिनके परिश्रम से यह सफलता संभव हुई। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारी-अधिकारी सहित कई अन्य युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.