Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, बसपा नेता सीहोर से गिरफ्तार, भोपाल ले गई पुलिस

महिला की शिकायत पर भोपाल के मिसरोद थाने में दर्ज हुआ था मामला

सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के प्रादेशिक पदाधिकारी कमलेश दोहरे पर एक महिला ने पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर भोपाल के मिसरोद थाने में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने कमलेश दोहरे को सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मिसरोद थाना पुलिस उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल ले गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बसपा नेता कमलेश दोहरे ने उसे पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा दिया और इसी विश्वास व झांसे में लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत के आधार पर भोपाल कमिश्नरेट के मिसरोद थाने में कमलेश दोहरे के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।

सीहोर कोतवाली के सहयोग से हुई गिरफ्तारी
सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे के अनुसार यह मामला भोपाल कमिश्नरेट के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मिसरोद पुलिस ने सीहोर कोतवाली पुलिस से मदद मांगी थी। इसके बाद भोपाल के मिसरोद थाने की टीम रात में सीहोर पहुंची और स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मिसरोद पुलिस आरोपी को अपने साथ भोपाल ले गई, जहां मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके दोहरे
बता दें कमलेश दोहरे बहुजन समाज पार्टी के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं और पिछला विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर सीहोर से लड़ चुके हैं। बताया जाता है कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले वे वन विभाग में कार्यरत थे। फिलहाल महिला की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में मिसरोद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पूरे मामले के तथ्यों और आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच व कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button